‘क्रैक’ के सेट पर स्लिप डिस्क से परेशान थे अर्जुन : दो हफ्ते कैंसल करना पड़ा था शूट वैनिटी में बच्चों की तरह रोई थीं नोरा

Updated on 10-02-2024 01:31 PM

अर्जुन रामपाल, विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की अगली फिल्म ‘क्रैक’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अर्जुन ने खुलासा किया फिल्म के स्टंट की शूटिंग के दौरान उन्हें स्लिप डिस्क की परेशानी हो गई थी। वहीं नोरा ने भी कहा कि सेट पर उन्हें कई बार चोट लगी।

सेट पर विद्युत को देखकर मैंने गिवअप कर दिया: अर्जुन
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन ने कहा, ‘मैं फिल्म में खुद ही अपने स्टंट्स करने की कोशिश करता हूं। यह फिल्म फिजिकली चैलेंजिंग थी। हमें पहले ही बताया गया था कि इसमें बहुत सारा एक्शन होगा और यह बहुत ही अमेजिंग था। मुझसे कहा गया कि मैं यह सब कर लूंगा पर सेट पर जब मैं विद्युत से मिला, उनके मसल्स देखे तो मुझे लगा कि मैं तो सिर्फ एक फिट इंसान हूं। विद्युत तो अलग ही लेवल पर हैं। फिर मैंने वहीं गिव अप कर दिया।’

‘मेरी वजह से दो हफ्ते के लिए शूट कैंसल किया गया’
अर्जुन ने आगे बताया, ‘हालांकि, मैं विद्युत की पिछली फिल्मों और उनके एक्शन से काफी इंस्पायर्ड था। ऐसे में मैंने इस फिल्म के लिए खुद को काफी पुश किया। इस कोशिश में मुझे स्लिप डिस्क की समस्या से भी जूझना पड़ा। एक वक्त आया जब मैं पूरी तरह बेड पर लेट गया था। मेकर्स को मेरी वजह से दो से तीन हफ्ते तक शूट भी कैंसल करना पड़ा। सेट पर आखिरी विद्युत ने मेरा काफी ख्याल रखा कि कहीं वो डिस्क जो रिपेयर हुए हैं, फिर से डिसप्लेस्ड ना हो जाएं।’

नोरा ने फिल्म में खुद किए अपने स्टंट
इवेंट में नोरा ने भी बताया कि फिल्म में उन्होंने बिना किसी बॉडी डबल के सभी स्टंट खुद किए। उन्हें भी सेट पर चोट लगी थी। नोरा ने कहा, ‘जब अर्जुन और विद्युत अपने-अपने स्टंट कर रहे थे तो मैंने भी सोचा कि मैं भी अपने स्टंट्स खुद ही करूंगी, बिना किसी बॉडी डबल के। मैं सेट पर कई बार चोटिल हुई। एक सीन की शूटिंग के दौरान मैं बुरी तरह घिसट गई थी, जब मैं चिल्लाई तब जाकर शूटिंग रोकी गई। सब मुझसे पूछ रहे थे कि मैं ठीक हूं या नहीं और मैं वैनिटी के अंदर बच्चों की तरह रो रही थी।’

आदित्य दत्त निर्देशित क्रैक 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसे विद्युत जामवाल ने प्रोड्यूस भी किया है। इस फिल्म की कहानी एक गेम पर बेस्ड है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.