भाजपा नेता मर्डर केस में जांच के बाद होगी गिरफ्तारी:आरोपी के परिजनों ने पुलिस को सौंपे CCTV, कहा- घटना के वक्त वह घर पर था

Updated on 28-05-2024 01:03 PM

भोपाल के सेंट्रल जेल परिसर के बाहर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को छटवें आरोपी आकाश बुड़ोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तंजील और भूरा हड्‌डी की तलाश जारी है।

इस बीच एक आरोपी तंजील के परिजनों ने एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह को आवेदन दिया। कहा- उसे फंसाया जा रहा है, वह निर्दोष है। उन्होंने कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज सौंपकर दावा किया है कि घटना के वक्त तंजील घर में ही था। वह घटना स्थल पर गया ही नहीं।

एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह का कहना है कि आरोपियों के परिजनों ने आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि घटना के समय तंजील घर में ही था। उसकी मोहल्ले में मौजूदगी के प्रमाण के तौर पर फुटेज भी सौंपे हैं। केस में पहले ही 6 मुख्य आरोपियों को जेल भेजा चुका है। अब तंजील व अन्य की गिरफ्तारी जांच के बाद की जाएगी। फिलहाल इस बात की पड़ताल की जा रही है कि वारदात के समय तंजील की मौके पर मौजूदगी थी या नहीं। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद ही आगे गिरफ्तारी की जाएगी।

SIT कर रही है जांच

मामले में एसआईटी भी गठित की गई थी। जिसने राघवेंद्र उर्फ छोटू पिता श्यामलाल सेन निवासी भीम नगर अरेरा हिल्स, फैजल खान पिता मो. अशफाक निवासी हसनाथ नगर, दीपांशु उर्फ तन्नू पिता शशांक सेन निवासी पंचशील नगर, राज पिता अनिल सोम कुंवर निवासी पंचशील नगर और अजय पिता संजय पासवान निवासी पंचशील नगर को मंगलवार को पकड़ा था।

यह था मामला

17 मई की शाम 5.30 बजे विकास वर्मा निवासी टीटी नगर अपने दोस्ट ईशू खरे, सुरेंद्र कुशवाह के साथ ईशू खरे के भाई सतीश खरे (पैरोल खत्म होने पर) को केंद्रीय जेल छोड़ने आए थे। सेंट्रल जेल के सामने आरोपी संदेश नरवारे, आकाश, छोटा फैजल और दीपांशु सेन व अन्य लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया था।

जिसमें सुरेंद्र और ईशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 302 आईपीसी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। एक अन्य घायल विकास वर्मा हॉस्पिटल में भर्ती होकर उपचाररत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.