अरशद वारसी ने 'हलचल' को बताया बुरा अनुभव, कहा- 'हेरा फेरी' के अक्षय वाला रोल बताकर दिया था धोखा

Updated on 29-12-2025 01:08 PM
अरशद वारसी इस साल 'गफ्फूर' नाम से ज्यादा मशहूर हुए। ठीक उसी तरह, जैसे 'मुन्नाभाई MBBS' में सर्किट से घर-घर पहचाने जा रहे थे। उन्होंने इसके अलावा, 'धमाल' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है और अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म 'हलचल' के बारे में बात की है। बताया कि उस फिल्म को करने का उनका अनुभव बेकार रहा।

अरशद वारसी ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह आम तौर पर अपने काम की शिकायत नहीं करते हैं लेकिन 'हलचल' एक 'बुरा अनुभव' रहा। उन्होंने कहा कि उनके साथ इस मूवी के दौरान 'धोखा' हुआ था, 'हलचल प्रॉब्लम थी। हमारे नीरज वोहरा साहब थे। मैं फिल्में करने में व्यस्त चल रहा था। और उन्होंने पूछा कि अरशद एक फिल्म है और प्रियदर्शन डायरेक्टर हैं। मैंने कहा वाओ, डन। मैं क्या कर रहा हूं उस मूवी में? तो उन्होंने कहा कि तूने हेरा फेरी देखी है? उसमें जो अक्षय कुमार का रोल है, वही सेम रोल है। मैं तो ऐसा था कि हां करूंगा। वो रोल तो बहुत अच्छा है।'

अरशद वारसी का 'हलचल' के दौरान का हाल

हालांकि चीजें चेंज हो गईं, जब एक्टर सेट पर पहुंचे। चीजें क्या गलत हुईं, इस बारे में बात करते हुए अरशद ने कहा, 'उस फिल्म में मुझे लगा कि इस चीज में एक बड़ा अंतर है कि आप दोनों इस फिल्म में दोस्त हैं और आप इस फिल्म में इनके दोस्त हैं। हम सेट पर पहुंचे और ऐसा मुझे धक्का लगा। और मुझे नहीं लगता कि प्रियदर्शन इसके बारे में जानते थे। उनकी इसमें कोई गलती नहीं। मुझे एक शर्ट दी गई जो घुटने तक लंबी थी और स्लीव्स भी तीन-चौथाई थी। समझ नहीं आ रहा था कि नाइटी है या शर्ट। लेकिन अब मैंने वादा किया था इसलिए मैंने फिल्म की। इसके आधे हिस्से में मैंने अपने कपड़े पहने। तो ये एक बुरआ एक्सपीरियंस था।'

अरशद वारसी की आने वाली फिल्में

बता दें कि 'हलचल' साल 1991 की मलयालम फिल्म 'गॉडफादर' की रीमेक थी। इसमें क्षय खन्ना, करीना कपूर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अमरीश पुरी, परेश रावल, अरबाज खान, शक्ति कपूर, फरहा नाज और लक्ष्मी ने अहम भूमिका निभाई थी। एक्टर अरशद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद की मूवी 'किंग' में नजर आएंगे, जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी होंगे। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगे। साथ ही वह 'वेलकम टू जंगल' का भी हिस्सा होंगे। जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल और अन्य कलाकार हैं। और ये 2026 में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.