शौर्य स्मारक में बनेगी आर्ट गैलरी, कलाकारों को अपना हुनर दिखाने मिलेगा नया मंच

Updated on 19-03-2024 02:09 PM
भोपाल। शहर के शिल्प और कला से आमजन को परिचित कराने व कलाकारों को पहचान दिलाने के लिए अब एक और आर्ट गैलरी तैयार हो रही है। शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच के पास लगभग 10 हजार स्क्वायर फीट में यह गैलरी को आकार लेगी। यहां बड़े क्षेत्रफल के हाल में कलाकारों को अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इस गैलरी में चार कक्ष तैयार किए जाएंगे। एक ही समय में अलग-अलग कलाकारों की प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया जा सकेगा। स्वराज संचालनालय के अंतर्गत आने-वाले शौर्य स्मारक में मप्र पर्यटन विभाग द्वारा गैलरी को तैयार किया जा रहा है।

अलग-अलग गैलरियों में कर सकेंगे प्रदर्शन

अभी तक शहर में एकमात्र आर्ट गैलरी स्वराज संचालनालय में स्वराज कला वीथिका है, जहां प्रदर्शनी लगाने में कलाकार कम रुचि दिखा रहे थे। उनके पास दूसरा कोई और आप्शन नहीं है। लेकिन अब उन्हें यह आर्ट गैलरी की नई सौगात मिलेगी। कलाकारों की अधिक मांग को देखते हुए शौर्य स्मारक में गैलरी का निर्माण किया जा रहा है। शहर के बीच में कला को प्रदर्शित करने के लिए कलाकारों को मंच मिलेगा। इसके अलावा शौर्य स्मारक में आने वाले पर्यटक गैलरी में विजिट भी कर सकेंगे। इसके अलावा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन अलग-अलग गैलरी के माध्यम से दिखा सकेंगे।

इन कलाओं को मिलेगा मंच

इसमें भोपाल के फोटोग्राफी क्लब के मेंबर्स अपनी बेस्ट फोटो प्रदर्शित कर सकेंगे। साथ ही मृदा शिल्प एवं पाटरी डेमोस्ट्रेशन भी होगा। शहर के कलाकार वुडन से तैयार आइटम्स डिस्प्ले कर सकेंगे। वहीं चित्रकारी से जुड़े समूह भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे।

गैलरी बनने से कलाकारों को नयी जगह प्राप्त होगी। एक समय पर अलग-अलग प्रदर्शनी को लगाया जा सकेगा। कलाकारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस गैलरी को तैयार किया जा रहा है।

- संतोष वर्मा, उपसंचालक, स्वराज संचालनालय

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.