अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना या अजय शर्मा, कौन होगा एमपी का नया डीजीपी... या आ सकता है चौंकाने वाला नाम

Updated on 21-11-2024 01:05 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस का नया मुखिया इसी माह नियुक्त किया जाना है। इसको लेकर गुरुवार को दिल्ली में यूपीएससी मुख्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। बैठक में तीन नामों का पैनल बनाकर राज्य सरकार को भेजा जाएगा।इन्हीं तीन नामों में किसी एक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरी झंडी देंगे। दावेदारों में वरिष्ठता के अनुसार सबसे ऊपर 1988 बैच के आईपीएस व डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, इसी बैच के पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन कैलाश मकवाना और 1989 बैच के डीजी ईओडब्ल्यू अजय शर्मा हैं। इन्हीं का नाम पैनल में आने की उम्मीद है।

डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को होंगे रिटायर

बता दें, वर्तमान डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री 24 नवंबर को निवेश के संबंध में विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं उसके पहले डीजीपी का चयन होने की उम्मीद है। राज्य शासन की ओर से नौ अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे गए हैं।

इसमें इन तीन अधिकारियों के अतिरिक्त डीजी जेल जीपी सिंह, स्पेशल डीजी वरुण कपूर, उपेन्द्र जैन, आलोक रंजन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और योगेश मुद्दगल शामिल हैं। सभी स्पेशल डीजी हैं।

डीजी-आईजी कांफ्रेंस में जाएंगे विजय कटारिया

सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इस कारण भुवनेश्वर में 28 से 30 नवंबर के बीच होने जा रही डीजी-आईजी कांफ्रेंस में स्पेशल डीजी (प्रशासन) विजय कटारिया को भेजा जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सम्मिलित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.