ऋषि के PM बनते ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास में जले दीये

Updated on 27-10-2022 05:37 PM

ब्रिटेन के नए-नवेले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने सरकारी आवास से दिवाली की शुभकामनाएं दीं। भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने दीवाली स्वागत समारोह में दीये भी जलाए। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा ब्रिटेन बनाने की कसम खाई जहां "हमारे बच्चे और पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें"।

दिवाली समारोह की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, “10 नंबर में आज रात के दिवाली रिसेप्शन में आकर बहुत अच्छा लगा। मैं एक ऐसा ब्रिटेन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा जहां हमारे बच्चे और हमारे पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें और भविष्य को आशा के साथ देख सकें। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं!” 

आपको बता दें कि कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता चुने जाने के एक दिन बाद मंगलवार को किंग चार्ल्स III के साथ मुलाकात के बाद धर्मनिष्ठ हिंदू ऋषि सुनक ने औपचारिक रूप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

आर्थिक संकट से निपटने के लिए कठिन फैसले लेने होंगे: सुनक
ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार को कुछ बहुत कठिन निर्णय लेने होंगे, लेकिन लोगों को आश्वासन दिया कि वह देश के गहन आर्थिक संकट से निपटने के दौरान करुणा भाव से कार्य करेंगे। ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने मंगलवार को अपनी पूर्ववर्ती लिज़ ट्रस की "गलतियों" को ठीक करने के संकल्प के साथ पदभार ग्रहण किया। 

सात सप्ताह में तीसरे प्रधानमंत्री सुनक ने "आर्थिक स्थिरता और राजकोषीय स्थिरता दिल में होगी" कहकर कैबिनेट बैठक की शुरुआत की। सुनक ने ट्वीट किया, "आज सुबह मैंने कैबिनेट को उस बड़े कार्य के बारे में बताया, जिसका हम सामना कर रहे हैं, और मुझे विश्वास है कि यह सरकार चुनौती का सामना कर सकती है तथा पूरे ब्रिटेन के लिए काम कर सकती है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.