चांदपुर में आरा मशीन शिफ्टिंग निरस्त होते ही सरकारी जमीन को लगा अतिक्रमण का ग्रहण

Updated on 06-04-2024 12:24 PM
 भोपाल। चांदपुर में करीब 30 एकड़ जमीन का चयन शहर की आरा मशीनों को शिफ्ट करने के लिए किया गया था। दो साल पहले इस जमीन पर शिफ्टिंग प्रस्ताव निरस्त होने के बाद से भूमाफिया की नजर बनी हुई है। यहां तेजी से अवैध कब्जा कर निर्माण किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं अवैध प्लाटिंग भी जमकर हो रही है। इसके बाद भी यहां किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। राजधानी की सीमा पर स्थित बिशनेखड़ी चांदपुर में अतिक्रमण का जाल फैल

छह साल पहले थे 35, अब 100 से अधिक कब्जे

चांदपुर में आरा मशीन शिफ्टिंग की प्रक्रिया जोरों पर होने के दौरान 2020 में तात्कालीन मंत्री आरिफ अकील ने चांदपुर के प्रस्तवित स्थल का निरीक्षण किया था। तब मौके पर 35 कब्जे मिले थे। कब्जे देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अतिक्रमण हटाने और चारदीवारी करने के निर्देश उद्योग विभाग को दिए थे। लेकिन इस जमीन पर कभी शिफ्टिंग हुई ही नहीं। इधर 2023 में परवलिया सड़क स्थित छोटा रातीबड़ में शिफ्टिंग होना तय हुई है जबकि इस बीच चांदपुर में कब्जे 35 से बढ़कर 100 पार कर गए हैं।

भोपाल बायपास के पास स्थित है शासकीय भूमि

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिशनखेड़ी चांदपुर भोपाल बायपास से लगी हुई है। यहां पर शासकीय भूमि का एक बड़ा हिस्सा स्थित है। पूर्व में कई बार राजस्व ने इसका उपयोग करने की योजनाएं बनाईं लेकिन वह धरातल पर नहीं उतर सकी। इस वजह से भूमाफिया की नजर करोड़ों रुपये की इस भूमि पर बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी बताते हैं कि चांदपुर में अतिक्रमणकारी तेजी से कब्जा कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि बिना किसी अनुमति के यहां प्लाटिंग की जा रही है।

आसपास के गांवों में धड़ल्ले से कट रही अवैध कालोनी

भोपाल बायपास के पास स्थित सिर्फ चांदपुर ही गांव नहीं है जहां अवैध कालोनी विकसित हो रही हों।इसके आसपास स्थित एक दर्जन से अधिक गांव में अवैध कालोनियां कट रही हैं। इनमें जगदीशपुर, ईंटखेड़ी, अचारपुरा, डोबरा, मुबारकपुर, अरवलिया, परवलिया, इमलिया, सेमरा, मुगालिया कोट, सूखीसेवनियां, दुपाड़िया, श्यामपुर, देवलखेड़ी, भैंरोपुरा, मस्तीपुरा सहित अन्य गांव शामिल हैं। जहां पर पंचायतों की मिलीभगत से जमकर अवैध प्लाटिंग की जा रही है।

किया जाना है सर्वे

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 से अब तक जिले में विकसित हुईं अवैध कालोनियों की सूची सभी एसडीएम, तहसीलदार को तैयार करना है। यह निर्देश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दिए थे। इसके लिए सर्वे शुरू किया गया था जिसमें प्राथमिक तौर पर 20 से अधिक अवैध कालोनी चिह्नित की जा चुकी हैं। जिनमें 15 हुजूर तहसील की शामिल हैं।
बिशनखेड़ी, चांदपुर में शासकीय भूमि पर शिफ्टिंग की मुझे जानकारी नहीं हैं। यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध कालोनियों की सूची तैयार कराई जा रही है।
- आशुतोष शर्मा, एसडीएम, हुजूर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.