अफगान तालिबान से बातचीत नाकाम होते ही पाकिस्तानी सेना पर बरपा कहर, TTP ने किया बड़ा हमला, कैप्टन समेत 7 जवानों की मौत

Updated on 30-10-2025 02:18 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है। घात लगाकर किए गए इस हमले में पाकिस्तानी सेना एक कैप्टन रैंक के अधिकारी समेत 7 जवान मारे गए हैं। मारे गए अधिकारी की पहचान कैप्टन नोमान के रूप में हुई है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR ने बताया कि चरमपंथियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को आईईडी विस्फोट के जरिए निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 17 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। यह हमला इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच बातचीत के नाकाम होने के बाद हुआ है।

टीटीपी ने सेना के काफिले पर उस समय गोलीबारी की जब वह अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम कबायली इलाके से गुजर रहा था। मुठभेड़ के दौरान डोगर के पास एक आईईडी में विस्फोट हो गया। आईएसपीआर ने बताया कि सेना की तरफ से भी जवाबी गोलीबारी की गई जिसमें 7 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

टीटीपी के खूंखार कमांडर का कारनामा

रिपोर्टों में कहा गया है कि संभवतः इस हमले को टीटीपी के कुर्रम जिला कमांडर अहमद काजिम ने अंजाम दिया है। टीटीपी फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर काजिम पर 10 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। उस पर कम से कम 100 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की हत्या का आरोप है। यह हमला पिछले सप्ताह खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना के अभियान में 8 टीटीपी आतंकवादियों के मारे जाने और 5 अन्य के घायल होने के बाद हुआ है।

पाकिस्तान में टीटीपी के हमले तेज

अफगान तालिबान के साथ पाकिस्तानी सेना के संघर्ष और तनाव के बीच अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तानी इलाकों में हाल के दिनों में चरमपंथी हिंसा में वृद्धि देखी गई है। पिछले सप्ताह प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में इस साल अब तक आतंकवाद के कारण 298 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 22 अक्टूबर तक विभिन्न आतंकवादी घटनाओं में 117 पुलिसकर्मी और 181 नागरिक मारे गए। वहीं, 486 लोग आतंकवादी हिंसा में घायल हुए हैं। कबायली इलाकों में मजबूती से पैठ बनाने वाले टीटीपी को इन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.