आशा भोसले: निधन से एक दिन पहले ताई ने लोगों को लगाई थी डांट, पोते चिंटू ने कहा- 3 घंटे बैठी रही थीं

Updated on 25-04-2026 02:13 PM
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची है, परिवार भी सदमे में है। पोती जनाई भोसले तो इससे उबर नहीं पाई हैं और दादी की याद में रोजाना पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब पोते चिंटू भोसले ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने वेटरन सिंगर के आखिरी दिनों का किस्सा सुनाया है और बताया है कि अंतिम सांस तक भी वह किस कदर जिंदादिल थीं। आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, और उससे एक दिन पहले सिंगर ने क्या किया था, यह भी पोते चिंटू भोसले ने बताया है।

आशा भोसले के निधन से 4 दिन पहले हुई बात

आशा भोसले को छाती में इंफेक्शन और थकान के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उनकी हालत बिगड़ गई, जबकि उससे तीन-चार दिन पहले तक सबकुछ ठीक था। चिंटू भोसले ने बताया कि आशा भोसले के साथ उनकी मौत से तीन-चार दिन पहले बात हुई थी। वह एक सामान्य शाम थी। उन्होंने साथ में आम खाए और अमेरिका-इजराइल युद्ध पर बात की।

'एक दिन पहले नाटक देखने गईं, लोगों को डांटा'

चिंटू भोसले ने 'इंडियन एक्स्प्रेस' को दिए इंटरव्यू में आशा भोसले के आखिरी दिनों के बारे में बात करते हुए बताया, 'वह एक दिन पहले तीन घंटे का मराठी नाटक देखने गई थीं। वह स्टेज पर गईं और वहां मौजूद लोगों को डांट लगाई और कहा कि वो कला को जिंदा रखें। आखिर तक वह ऐसी ही रहीं।'

सोते-सोते दुनिया से गईं आशा भोसले

चिंटू भोसले ने बताया कि आशा भोसले नींद में सोते-सोते ही इस दुनिया से चली गईं। वह खूबसूरत तरीके से इस दुनिया ने गईं। वह बहुत शांत थीं और कोई दर्द नहीं था। चिंटू ने बताया कि उन्होंने आई से कहा था कि वो उन्हें अस्पताल लेकर चलते हैं, पर सिंगर ने कहा कि मुझे थोड़ी देर सो लेने दो। वह अपनी शर्तों पर इस दुनिया से गईं, ठीक वैसे ही जिस तरह वह रहती थीं।'

आशा भोसले की विरासत सेलिब्रेट करेगा परिवार

चिंटू भोसले ने फिर बताया कि अब परिवार आशा भोसले की विरासत को सेलिब्रेट करने पर फोकस कर रहा है, पर जनाई बहुत सदमे में हैं और इससे उबर नहीं पा रही हैं। वह बोले, 'यह एक बड़ी क्षति है। सब जानते हैं कि हम हमेशा जिंदा नहीं रहेंगे, लेकिन जब ऐसा होता है, तो यह बहुत बड़ा सदमा होता है। हमारा इरादा उनके जीवन का जश्न मनाने का रहा है। हम अकसर डिनर के लिए मिलते रहे हैं, एक-दूसरे के साथ समय बिताते रहे हैं, बातें करते रहे हैं और हंसते रहे हैं। अगर आप चुपचाप देखते तो शायद यह सब अजीब लगता। आप सोचते कि वो इतना क्यों हंस रहे हैं। लेकिन यही तो हमारा मकसद है।'

पोते चिंटू बोले- जनाई टूट चुकी है, बहुत दुखी है

चिंटू ने आगे कहा, 'जनाई बेहद दुखी हैं। वो पूरी तरह टूट चुकी है। वो दोनों बहुत करीब थीं। आई ने उनकी सिंगिंग और परवरिश में अहम भूमिका निभाई है। बचपन से ही उन्होंने साथ में कई शोज किए हैं। हर कोई सदमे में है। एक समय हमने सोचा कि आगे कैसे बढ़ें, लेकिन हमें आशा आई से भी बहुत प्रेरणा मिली है। एक मां के रूप में उन्होंने अपने दो बच्चों को खोया, जो किसी के लिए भी सबसे दर्दनाक होता है, लेकिन उन्होंने धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ इस दुख से पार पाया। वो हमेशा कहती थीं कि आपको परिस्थितियों के अनुसार ढलना होगा, बुरी चीजें होती हैं, समय सब कुछ ठीक कर देता है। हम सभी उनकी इस बात से प्रेरणा लेते हैं और सोचते हैं, देखो उन्होंने कैसे इस मुश्किल का सामना किया। अगर इससे हमें प्रेरणा नहीं मिलती, तो और किससे मिलेगी?'

आशा भोसले का करियर और स्ट्रगल

आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह 7 दशक से भी लंबे वक्त से भारतीय सिनेमा का हिस्सा रहीं और अलग-अलग भाषाओं में 12 हजार से भी ज्यादा गाने गाए थे। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण आशा भोसले ने 9 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। साथ में बड़ी बहन लता मंगेशकर भी गाती थीं। आशा भोसले एक वर्सेटाइल सिंगर ही नहीं, बल्कि कमाल की बिजनेसवुमन भी थीं। उनके दुनियाभर में कई होटल हैं और बिजनेस संभालने में छोटे बेटे मदद करते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.