T20 World Cup 2022 के लिए आशीष नेहरा ने किया 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन

Updated on 10-09-2022 05:58 PM

एशिया कप 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा की टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ अपने घर में टी20 सीरीज खेलेगी। ये सीरीज अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए से पहले टीम को अपनी कॉम्बिनेशन और गलितयों को सुधारने का माैका देगा। इस बीच, पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है। 

नेहरा ने इस टीम में से एक बड़े खिलाड़ी को बाहर रखा और उनका नाम है मोहम्मद शमी। तेज गेंदबाज शमी ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था और नेहरा इस टीम के कोच थे। नेहरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जिन चार तेज गेंदबाजों को भारतीय टीम में चुना है, उनमें जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार शामिल है। नेहरा ने कहा कि शमी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर नहीं खींचा क्योंकि वह टेस्ट स्पेशलिस्ट हैं।

उन्होंने कहा कि युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को विश्व कप के लिए टी20 टीम में एक अन्य स्पिन गेंदबाज के अलावा दो स्पिनरों के रूप में चुना गया है। उन्होंने कहा, "न केवल चहल और जडेजा महत्वपूर्ण हैं, यहां तक ​​कि रवि अश्विन भी महत्वपूर्ण हैं। अगर वह खेलते हैं, तो भी वह प्रभाव डाल सकते हैं।"

पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत के टॉप 3 में होना चाहिए और सूर्यकुमार यादव को निश्चित रूप से प्लेइंग XI में होना चाहिए। 

T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आशीष नेहरा की 15 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह , भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.