बेंगलुरु में एशिया का सबसे बड़ा एयर शो शुरू, आसमान में तेजस की बाजीगरी देखिए

Updated on 13-02-2023 06:21 PM
Aero India 2023: एशिया के इस सबसे बड़े एयर शो में कई समझौते होंगे। अधिकारियों ने बताया कि एयरो इंडिया में लगभग 250 समझौते होने की उम्मीद है, जिसमें लगभग 75,000 करोड़ रुपये के निवेश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का विषय 'द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज' है। इसका उद्देश्य एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में देश की क्षमताओं में वृद्धि को प्रदर्शित कर एक मजबूत और आत्मनिर्भर 'नये भारत' के उदय का प्रचार करना है। प्रदर्शनी में सरकार के 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' विजन के अनुरूप स्वदेशी उपकरणों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने किया एयरो इंडिया का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया शो का उद्घाटन किया। बेंगलुरु में आयोजित इस शो में हेलिकॉप्टर, लड़ाकू विमान तेजस ने उड़ान भरी। इस शो में 800 से ज्यादा रक्षा कंपनियां भाग ले रही हैं।

बेंगलुरु के आसमान में लड़ाकू विमान की गड़गड़ाहट

बेंगलुरु के आसमान में लड़ाकू विमान की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इस एयरो शो में दुनिया की 800 कंपनियां अपने प्रोडक्ट पेश करेंगी। शो के दौरान की कुछ तस्वीरें।

एयर शो की कुछ तस्वीरें

बेंगलुरु एयर शो को देखने बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे हैं। आसमान में लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर के करतब देखकर लोग बेहद खुश हो रहे थे। अगले कुछ दिन यहां देश में बनी विमान से लेकर हेलिकॉप्टर और ड्रोन के दीदार कर सकते हैं।

गुरुकुल फॉर्मेशन

वायुसेना चीफ वी आर चौधरी एयरो इंडिया में फ्लाई पास्ट की अगुवाई गुरुकुल फॉर्मेशन के जरिए करेंगे। वह भारत में निर्मित तेजस विमान के जरिए इस फॉर्मेशन को बनाएंगे। तेजस के नेतृत्व में 7 विमान 12 o'clock के फॉर्म में हवा में उड़ान भरते दिखेंगे।

गुरुकुल फॉर्मेशन में कौन-कौन विमान

गुरुकुल फॉर्मेशन को तेजस लीड करेगा। जबकि इसमें कुल 7 विमान 500 फीट ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। इस फॉर्मेशन में 2xHTTs (हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर्स), 2xIJTs (इंटरमिडियेट जेट ट्रेनर्स) HAWK-i तेजस के पीछे उड़ान भरेंगे।

800 से ज्यादा कंपनियां लेगी हिस्सा

13 फरवरी से 17 फरवरी तक होने वाला यह एयरो इंडिया का 14वां संस्करण हैं। इसमें देश विदेश की 800 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। पहले तीन दिन बिजनेस डे हैं और बाकी के दो दिन पब्लिक के लिए ओपन हैं। लोग एयर शो देख पाएंगे। साथ ही स्टेटिक डिस्प्ले में लगे कई एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और प्लेटफॉर्म देख पाएंगे। यहां हर रोज फ्लाई-पास्ट होगा जिसमें एयरफोर्स, एचएएल, DRDO, नेवी और आर्मी के लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और ड्रोन शामिल होंगे।

आसमान में दिखाई देंगे DRDO के खास ड्रोन

फ्लाई पास्ट में DRDO के दो खास ड्रोन भी आसमान में दिखाई देंगे। एक ड्रोन है ‘तपस’ और दूसरा ड्रोन है ‘आर्चर’। जब तमाम एयरक्राफ्ट्स आसामना में फ्लाई पास्ट कर रहे होंगे उस समय ये ड्रोन इन एयरक्राफ्ट्स से ज्यादा ऊंचाई पर इनके मार्च को रेकॉर्ड कर रहे होंगे। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। DRDO का बनाया अटैक ड्रोन आर्चर भी पहली बार दुनिया के सामने होगा।

एयर शो में इनका भी रहेगा जलवा

फिक्सड-विंग एयरक्राफ्ट : LCA-ट्रेनर, HTT-40, आईजेटी और हॉक-आई
इंडियन एयरफोर्स एयरक्राफ्ट : रफाल, सुखोई, एलसीए तेजस, मिराज 2000 और मिग-29
मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट : C-17, C-130, टोही विमान


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.