असीम मुनीर की बेटी ने चचेरे भाई से की शादी, पाकिस्तानी मुस्लिमों में फर्स्ट कजिन मैरिज बना बड़ा खतरा

Updated on 31-12-2025 11:34 AM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह बनी है उनकी बेटी महनूर की शादी, जिसे उन्होंने अपने सगे भाई के बेटे कैप्टन सैयद अब्दुल रहमान कासिम से की है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने इस शादी की पुष्टि की है। पत्रकार राजा मुनीब ने X पर एक पोस्ट में बताया कि असीम मुनीर ने अपनी बेटी के शादी कासिम मुनीर के बेटे से कराई है जो उनके भाई है। दोनों चचेरे भाई-बहनों की शादी रावलपिंडी में हुई है। इस शादी ने पाकिस्तान के समाज में बड़े पैमाने पर परिवार के अंदर होने वाली शादियों की तरफ एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है।

पाकिस्तान में फर्स्ट कजिन मैरिज

स्टडी से पता चलता है कि पाकिस्तान में लगभग 60 से 70 प्रतिशत शादियां परिवार के अंदर होती हैं। इनमें ज्यादातर फर्स्ट कजिन के बीच (चचेरे, फुफेरे भाई-बहन) होती है, जो वैश्विस औसत 10% से बहुत अधिक है। पाकिस्तान में कई परिवारों में यह प्रथा पीढ़ियों से चली आ रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से कजिन शादियों को लेकर चिंता जता रहे हैं।

कजिन मैरिज से शादी के खतरे

विशेषज्ञों का कहना है कि फर्स्ट कजिन से पैदा होने वाले बच्चों में आम आबादी की तुलना में जन्म दोष का खतरा लगभग दोगुना होता है। जब ऐसी शादियां पीढ़ियों तक चलती हैं तो वंशानुगत आनुवंशिक विकार (जेनेटिक डिसऑर्डर) ज्यादा बढ़ जाते हैं। पाकिस्तान में पहले से ही थैलेसीमिया, सिस्टिक फाइब्रोसिस और बौद्धिक अक्षमता जैसी बीमारियों से प्रभावित लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। ये उन क्षेत्रों में अधिक है, जहां दशकों से परिवार में शादियों का प्रचलन है।

थैलेसीमिया और जेनेटिक डिसऑर्डर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में होने वाली शिशु मृत्यु दर का लगभग 30 से 40 प्रतिशत करीबी रिश्तों के बीच होने वाली शादियों से संबंधित है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में थैलेसीमिया लगभग हर 10000 पैदा होने वाले बच्चों में से एक को प्रभावित करता है। इनमें से कई बच्चे जिंदगी भर ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर निर्भर रहते हैं।हालिया अध्ययनों ने इन चिंताओं को और बढ़ाया है। खैबर पख्तूनख्वा के 2023 के एक अध्ययन में पाया गया कि कजिन शादियों से पैदा होने वाले बच्चों में क्रोमोसोम डिसऑर्डर का खतरा 2.5 गुना अधिक है। जेनेटिक एक्सपर्ट का कहना है कि एक ही परिवार में बार-बार शादी करने से आनुवंशिक विविधता कम हो जाती है। इससे समय के साथ स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

मुस्लिम देश उठा रहे कदम

कजिन शादियों से जुड़े स्वास्थ्य खतरों को देखते हुए कई मुस्लिम देशों ने कदम उठाए हैं। ईरान ने थेलेसीमिया के लिए शादी से पहले अनिवार्य स्क्रीनिंग शुरू की। इसमें मामलों में 70 फीसदी की कमी देखी गई। सऊदी अरब ने शादी के पहले जेनेटिक काउंसलिंग को जरूरी कर दिया है। पाकिस्तान ने छोटे-मोटे प्रयास किए हैं, लेकिन ये कोशिशें सीमित हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.