तारक मेहता के असित कुमार मोदी ने शो छोड़ चुके एक्टर्स पर मारा ताना, नई दयाबेन पर भी तोड़ी चुप्पी

Updated on 28-03-2023 08:47 PM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 15 सालों से हिट शो है। इस शो का हरेक किदार खूब पॉपुलर है। मगर हालिया सालों में कई किरदार हैं जो शो को अलविदा कह गए। दिशा वकानी, भव्य गांधी, शैलेश लोढ़ा से लेकर नेहा मेहता समेत कई स्टार्स हैं जिन्होंने शो छोड़ दिया। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा को शो छोड़े काफी समय हो चुका है लेकिन अभी तक मेकर्स इस किरदार को वापस लाने में असफल रहे हैं। अब एक बार फिर शो के प्रड्यूसर असित मोदी ने बताया कि वह कबतक दयाबेन की रिप्लेसमेंट लाएंगे और क्यों इस किरदार की जगह भरने में उन्हें समय लग रहा है।
TMKOC के असित मोदी ने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब स्टार्स शो को छोड़ते हैं तो मेकर्स के लिए चिंता का सबब बन जाता है। ये मेकर्स के लिए बड़ा चैलेंज होता है। वह कई बार एक्टर्स को वापस लाने में कड़ी मेहनत करते हैं। मगर एक्टर भी अपनी जिद पर अडिग रहते हैं।

शो छोड़ने वालों को असित मोदी का तंज

Asit Kumarr Modi ने उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जिन्होंने उनके शो को बीच में ही छोड़ दिया और कहा कि लोग अक्सर तब छोड़ देते हैं जब वे 'कड़ी मेहनत करके थक जाते हैं'। प्रड्यूसर ने कहा कि ये कोई कटाक्ष नहीं है लेकिन ये एक चैलेंज है। जब एक्टर शो छोड़ देते हैं तो उन किरदारों के लिए रिप्लेसमेंट करना मुश्किल होता है। उन चेहरों को बदला आसान नहीं होता है।


कुछ पॉपुलैरिटी को भुना रहे हैं

उन्होंने कहा कि वह हमेशा कोशिश करते हैं सब लोग साथ मिलकर रहे। हमारा शो 6 दिन प्रसारित होता है। ऐसे में लोगों को 24*7 काम करना पड़ता है। लोग बहुत मेहनत करते हैं। कुछ लोग लंबे समय से हमारे साथ शो कर रहे हैं तो कुछ अलग करना चाहते हैं तो इसीलिए छोड़ चुके हैं। वहीं कुछ के पर्सनल कारण हैं तो कुछ इस पॉपुलैरिटी को बाहर भुनाना चाहते हैं। मैं तो सभी को यही समझाता हूं कि बहुत नसीब वालों को जनता का प्यार मिलता है। हमें मिला है तो हमें इसकी महत्ता को समझना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

क्या दिशा वकानी को रिप्लेस करेंगे

असित मोदी ने बताया कि वह इस सवाल का जवाब देते देते थक गए हैं। उन्हें दिशा को रिप्लेस करने को लेकर डर है। वह एक बेहतरीन ओर परफेक्ट आर्टिस्ट ढूंढ रहे हैं जो दयाबेन किरदार को पूरा करें। उसमें जान डाल दें। ऐसे में थोड़ा समय जरूर लग सकता है। लेकिन दया भाभी आएंगी जरूर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.