असम CM बोले-पाकिस्तानी सैलरी पर थीं गोगोई की ब्रिटिश पत्नी

Updated on 26-05-2025 01:42 PM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर फिर सवाल किया। उन्होंने X पर ट्वीट किया, जिसमें सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा के हवाले से बताया कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार से सैलरी ले रही थी।

हिमंता ने पोस्ट में लिखा- कल एक सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया। बोरा ने माना कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी पाकिस्तान सरकार के पेरोल पर थी। अगर यह सच है तो यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है।'

'देश के मुख्य विपक्षी दल के डिप्टी स्पीकर की पत्नी और दुश्मन देश के बीच इस तरह के सीधे संबंध देश की एकता और सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हम पहले इस चौंकाने वाले तथ्यों के बारे में नहीं जानते थे। अब जब यह बात सामने आई है तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। हम बोरा के बयान रिकॉर्ड करेंगे और आगे कदम उठाएंगे।

असम के मुख्यमंत्री काफी समय से आरोप लगाते रहे हैं कि गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की ISI से संबंध हैं। उन्होंने दावा किया है कि गोगोई की पत्नी कई बार पाकिस्तान जा दौरा कर चुकी हैं। खुद गोगोई भी 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे।

हिमंता बिस्वा सरमा ने 18 मई को आरोप लगाया था कि गौरव गोगोई ने ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था। सरमा ने कहा- गौरव गोगोई पाकिस्तान सरकार के सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे और यह खतरनाक था। वह पाकिस्तान की सत्ता के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल ट्रेनिंग देने के लिए होता है। अन्यथा ISI उसे क्यों आमंत्रित करती।

उन्होंने कहा- अगर यह जासूसी नहीं है, तो क्या है? गोगोई भारत सरकार को बताए बिना वहां गए। वापस आकर राफेल का विरोध किया। संसद में तटीय मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सवाल पूछे, जहां भारत ने अपने परमाणु हथियार रखे हैं। आपके लिए ये सवाल किसने लिखे थे?

गोगोई ने असम CM के दावों को बकवास बताया 

असम CM सरमा के बयान के बाद कांग्रेस सांसद ने X पर 4 पोस्ट किए। इसमें उन्होंने लिखा-

मुख्यमंत्री जिस स्क्रिप्ट पर चल रहे हैं, वह बी ग्रेड फिल्म से भी खराब है। कहा जाता है कि एक झूठ को छिपाने के लिए व्यक्ति को अनगिनत झूठ बोलने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री बिल्कुल यही कर रहे हैं। वे कोई तथ्य नहीं दे रहे हैं और केवल आईटी सेल ट्रोल की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

एक मुख्यमंत्री को ट्रोल नहीं होना चाहिए। अगर उनके पास आरोप का समर्थन करने वाला कोई सबूत है तो सार्वजनिक करें। यह नाटक बहुत लंबे समय तक छिपाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री जो कह रहे हैं उसका 99% हिस्सा बकवास है।

उन्हें सबूतों को सार्वजनिक करना चाहिए और सितंबर की काल्पनिक समयसीमा के पीछे छिपना बंद करना चाहिए। मुझे शक है कि सितंबर में भी मुख्यमंत्री कोई ठोस तथ्य सामने रख पाएंगे। मुझे याद है कि असम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के कथित 'बॉडी डबल' को लेकर कैसे हंगामा किया था।

मुख्यमंत्री मेरे सामने असुरक्षित रह सकते हैं, जैसा कि वे पिछले 13 सालों से हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए हम राज्य की खराब आर्थिक स्थिति और राजनीतिक संरक्षण में चल रहे कोयला-ड्रग माफिया पर ध्यान केंद्रित करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.