Salman Khan की फिल्म 'युवराज' के असिस्टेंट डायरेक्टर पर दिल्ली में हमला, 6 लोगों ने लक्ष्मीनगर में पीटा

Updated on 06-07-2023 08:26 PM
सलमान खान से जुड़ी एक खबर इस वक्त फैन्स को हैरान कर रही है। दरअसल सलमान खान की एक फिल्म ' के असिस्टेंट डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर रह चुके मयंक दीक्षित के साथ मारपीट हुई है। ये घटना दिल्ली की है और इस मारपीट में वो बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना रविवार की है और इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।

रविवार को दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में 6 लोगों के ग्रुप ने सलमान खान की फिल्म के डायरेक्टर के साथ जमकर मारपीट की। मामला कोई पर्सनल दुश्मनी का नहीं बल्कि रोडरेज है। दरअसल कार रिवर्स करने के दौरान आरोपियों से कुछ बहस हुई और देखते ही देखते वे लोग मारपीट पर उतर आए। इस मामले में FIR तो दर्ज हो चुका है लेकिन उनलोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
रिपोर्ट के मुताबिक, इस केस में पुलिस छानबीन में जुट गई है और उस इलाके में मौजूद सीसीटीव कैमरे को खंगाल रही है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। हालांकि, इस मामले में डायरेक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं मयंक दीक्षित
बता दें कि साल 2008 में आई फिल्म 'य़ुवराज' में सलमान खान के अलावा ज़ाएद खान, अनिल कपूर के साथ-साथ कटरीना कैफ भी थीं। इसके अलावा 'तोरबाज' के भी कास्टिंग डायरेक्टर रह चुके हैं दीक्षित, जिसमें संजय दत्त आर्मी ऑफिसर की भूमिका में थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.