पहली नजर में गड़बड़ लग रहा है कर्नाटक सरकार का फैसला... मुस्लिम रिजर्वेशन खत्म करने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

Updated on 14-04-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार ने मुस्लिम ओबीसी का चार प्रतिशत आरक्षण खत्म कर दिया। सरकार ने इस कोटे को वोक्कालिगा और लिंगायत के बीच बराबर दो-दो फीसदी बांट दिया। बोम्मई सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पहली नजर में कर्नाटक सरकार का फैसला त्रुटिपूर्ण दिखता है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सामने जो रेकॉर्ड पेश किया गया है, उससे जाहिर होता है कि कर्नाटक सरकार का इस मामले में लिया गया फैसला गलत अवधारणा पर आधारित है।

कर्नाटक की मुस्लिम कम्युनिटी की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, दुष्यंत दवे और गोपाल शंकर नारायणन पेश हुए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम ओबीसी का जो रिजर्वेशन खत्म किया है, उसका कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने सरकार ने कोई स्टडी नहीं कराई और न ही कोई आनुभव आधारित आंकड़ा ही उपलब्ध है। कर्नाटक सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में पेश हुआ। उन्होंनेकहा कि उन्हें याचिका पर जवाब के लिए वक्त दिया जाए। मेहतना सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया कि इस दौरान 24 मार्च के आदेश के तहत कोई नियुक्ति नहीं की जाएगी।
इस बीच वोक्कालिगा और लिंगायत समुदायों की ओर से पेश वकील मुकुल रोहतगी ने अपना जवाब दाखिल करने से पहले कोई अंतरिम आदेश पारित न करने की गुहार सुप्रीम कोर्ट से लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय कर दी है और इस दौरान सॉलिसिटर जनरल और रोहतगी से जवाब दाखिल करने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच के सामने सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए थे। सिब्बल ने कहा था कि याचिका में जो खामी थी, उसे ठीक कर लिया गया है। यह याचिका मुस्लिमों को दिए जाने वाले चार फीसदी रिजर्वेशन खत्म करने के खिलाफ दाखिल की गई है। इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि हम याचिका को सुनवाई के लिए लिस्ट करेंगे। फिर मामला जस्टिस जोसेफ की बेंच के सामने लंच के बाद सुनवाई के लिए लिस्ट हुआ।
कर्नाटक सरकार ने मुस्लिमों को दिए जाने वाले चार फीसदी रिजर्वेशन को खत्म कर दिया है। राज्य सरकार ने ओबीसी के मुसलमानों के चार फीसदी रिजर्वेशन कोटा खत्म करते हुए सरकारी नौकरियों और एजुकेशनल संस्थान में रिजर्वेशन की दो नई श्रेणियां घोषित की हैं। ओबीसी मुस्लिमों के चार फीसदी कोटे को वोक्कलिगा और लिंगायत श्रेणी में बांट दिया गया है। रिजर्वेशन के लिए जो मुस्लिम पात्र हैं उन्हें आर्थिक आधार के तहत रखा गया है। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.