नए साल में अफगानिस्‍तान के काबुल में हुए धमाकों में गई 10 लोगों की जान, IS पर शक

Updated on 02-01-2023 07:06 PM
काबुल: अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में नए साल के मौके पर बड़ा ब्‍लास्‍ट हुआ। मिलिट्री एयरपोर्ट के गेट पर हुए इस ब्‍लास्‍ट में 10 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। तालिबान के गृहमंत्री अब्‍दुल नईफ ताकर की मानें तो एयरपोर्ट के मेन गेट पर हुए इस ब्‍लास्‍ट में करीब आठ लोग घायल हुए हैं। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि हमले के पीछे इस्‍लामिक स्‍टेट का हाथ हो सकता है। अधिक जानकारी दिए बिना ताकर ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
    लगातार तेज होते हमले
    इस्लामिक स्टेट समूह ने 2021 में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से हमले बढ़ा दिये हैं। सैन्य हवाई अड्डा नागरिक हवाई अड्डे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है जबकि यह गृह मंत्रालय के भी नजदीक है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकर ने कहा कि विस्फोट में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने हताहतों के बारे में कोई सटीक आंकड़ा या अधिक जानकारी साझा नहीं की।उन्होंने कहा कि जांच के बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

    तालिबान पर भी हमले

    इस्‍लामिक स्‍टेट ने अब तालिबान के गश्‍ती दल और अफगानिस्‍तान के शिया समुदाय पर हमले तेज कर दिए हैं। तालिबान के गृह मंत्रालय के हवाले से खामा प्रेस ने बताया है कि हमला बहुत जोरदार था। अफगानिस्‍तान के सुरक्षा बलों ने ब्‍लास्‍ट वाली जगह की फोटो और इसका वीडियो नहीं बनाया है। हमले के बाद चेकप्‍वाइंट पूरी तरह से तबाह हो गया है। यह मिलिट्री एयरपोर्ट हाई सिक्‍योरिटी वाले जोन की तरफ जाता है जहां पर कई मंत्रियों के घर, विदेशी दूतावास और राष्‍ट्रपति का महल है।

    तीन दिन पहले भी ब्‍लास्‍ट

    तीन दिन पहले ही एक गंभीर ब्‍लास्‍ट हुआ था जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। वह ब्‍लास्‍ट तालुकान शहर में हुआ था। तालुकान शहर तखार प्रांत की राजधानी है।अफगानिस्‍तान में तालिबान राज आने के बाद पिछले कुछ समय में हमले काफी बढ़ गए हैं। अफगानिस्‍तान में कई धमाके हुए हैं और पाकिस्‍तानी राजदूत को तो जान से मारने की कोशिश की गई थी। सोमवार को एक विस्‍फोट में उत्‍तरी बदख्‍शान प्रांत में एक विस्‍फोट हुआ था जिसमें पुलिस प्रमुख की मौत हो गई थी और दो अन्‍य घायल हो गए थे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     13 March 2026
    इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
     13 March 2026
    ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
     13 March 2026
    तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
     13 March 2026
    वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
     13 March 2026
    तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
     13 March 2026
    ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
     11 March 2026
    बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
     11 March 2026
    मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
     11 March 2026
    तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
    Advt.