जिस उम्र में छोड़ देते हैं एक्‍ट‍िंग, तब श‍िश‍िर शर्मा ने शुरू किया करियर! 28 साल में कुछ ऐसे बदली किस्‍मत

Updated on 30-09-2023 03:21 PM

दूरदर्शन का वो दौर, जो 90 के दशक के लोग कभी भुला नहीं सकते। तब एक सीरियल आता था, नाम था 'स्वाभिमान'। इसमें मनोज बाजेपयी से लेकर आशुतोष राणा और मीता वशिष्ठ सहित तमाम कलाकार थे, जिनकी आज बॉलीवुड में तूती बोलती है। इस लिस्ट में दिग्गज एक्टर शिशिर शर्मा का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने तब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, जब वो 40 साल के थे। इस उम्र में शायद ही कोई एक्टर बनने के बारे में सोचता होगा। लेकिन उन्होंने एक मिसाल पेश की। जिंदगी और किस्मत कभी भी बदल सकती है। हम उन्हें तब से लेकर आज तक फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में देखते आए हैं और वो आज भी स्क्रीन पर वैसी ही खूबसूरती से अपना जलवा बिखेरते हैं। सबके दिलों में KD बनकर अपनी जगह बनाने वाले इस एक्टर के बारे में, आइए आज 'सेटरडे सुपरस्टार' के सेगमेंट में अनसुने किस्सों के बारे में जानते हैं।

जानकारी के मुताबिक, शिशिर शर्मा ने आंध्रप्रदेश में अपनी स्कूलिंग की और फिर मुंबई के कॉलेज से बीकॉम और एमबीए किया। उनकी मां का नाम शशि शर्मा है और बहन का नाम शिल्पी शर्मा रस्तोगी। शिशिर शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम दीया शर्मा है।
 

1995 में एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

Shishir Sharma शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1955 को मुंबई में हुआ था। वो टीवी एक्टर हैं और कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन के सीरियल 'स्वाभिमान' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और KD बनकर घर-घर में छा गए थे। वो 'घर की लक्ष्मी बेटियां' में नजर आए। 'यहां मैं घर घर खेली' में जगमोशन प्रसाद का दमदार किरदार निभाया।
 

'परमानेंट रूममेट्स' में जीता दिल

उस दौर में भी उनकी एक्टिंग का कोई सानी नहीं था और इस दौर में भी इंडिया की पहली वेब सीरीज 'परमानेंट रूममेट्स' में अपना जलवा बरकरार रखा। इसके अलावा वो 'मेड इन हेवन', 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' और 'बार्ड ऑफ ब्लड' में भी हैं।
 

फिल्मों में भी खूब किया काम

टीवी और वेब सीरीज के अलावा शिशिर शर्मा ने फिल्मों में भी काम किया है। वो 40 से ज्यादा फिल्मों में नजर आएं। वो आलिया भट्ट की 'राजी' में थे, विक्की कौशल की 'उरी' में भी। प्रियंका चोपड़ा की 'मैरीकॉम' में और सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' में भी थे। उन्होंने ज्यादातर बाप, आर्मी ऑफिसर या सरकारी अधिकारी के रोल किए हैं। उनकी पहली फिल्म 'चक्रव्यूह' थी, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'सत्या', 'सरकार राज', 'दंगल' और 'गैसलाइट' जैसी कई मूवीज शामिल हैं।
 

अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' में आएंगे नजर

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो 68 साल के शिशिर शर्मा को अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' में देखा जाएगा। ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इसमें परिणीति चोपड़ा भी हैं। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें माइन में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू किया गया था। इंडिया में इस तरह का पहला रेस्क्यू हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.