ईरान के इशारे पर हूती विद्रोहियों ने यमन में ढेर किया अमेरिका का सबसे ताकतवर ड्रोन, अमेरिकी सेना से लिया बदला!

Updated on 09-11-2023 01:56 PM
वॉशिंगटन: हूती विद्रोहियों ने अमेरिका से अपना बदला ले लिया है। यमन के हूती विद्रोही जिन्‍हें ईरान का समर्थन मिला हुआ है उन्‍होंने अमेरिका के सबसे ताकतवर ड्रोन को ढेर कर दिया है। एक रक्षा अधिकारी के हवाले से सीएनएन ने यह जानकारी दी है। इस अमेरिकी रक्षा अधिकारी के मुताबिक हूतियों ने यमन के तट पर एक अमेरिकी ड्रोन को गिराया है। जो ड्रोन ढेर हुआ है, वह अमेरिका का सबसे ताकतवर यूएवी माना जाता है। इस घटना को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा झटका बताया जा रहा है। इस ड्रोन पर हूती विद्रोहियों ने मिसाइलों से हमला किया था। हमले को इजरायल हमास की जंग में अमेरिका को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

एमक्‍यू-9 ड्रोन ढेर
अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक हूतियों ने अमेरिका के एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को उस समय अंतरराष्‍ट्रीय हवाई क्षेत्र और जलक्षेत्र में निशाना बनाया, जब वह एक मिशन पर था। यूएस सेंट्रल कमांड अब इस घटना की जांच कर रही है। कुछ समय पहले भी हू‍ती विद्रोहियों ने हमले की कोशिश की थी। उस समय अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत, यूएसएस कार्नी ने हूतियों की तरफ से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोनों को रोक दिया था। ये ड्रोन और मिसाइलें लाल सागर के साथ उत्तर की ओर जा रहे थे। सीएनएन ने पहले बताया था कि जहाज ने नौ घंटे की अवधि में चार क्रूज मिसाइलों और 15 ड्रोनों को मार गिराया था। ये सभी मिसाइलें और ड्रोन इजरायल की तरफ जा रहे थे।

अमेरिकी सेना पर हमले तेज
इजरायल पर हमास के हमले के बाद हाल के हफ्तों में ईरानी प्रॉक्सी समूहों ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि 17 अक्टूबर के बाद से इराक और सीरिया में अमेरिका और गठबंधन के ठिकानों पर कम से कम 40 बार हमला किया गया है। इन हमलों में कई अमेरिकी सैनिकों को ब्रेन इंजरी समेत कई और तरह की चोटें आई हैं। एक सीनियर अधिकारी ने क्षेत्र में अमेरिकी सेना पर हमलों के लिए ईरान को सबसे बड़ा सेंटर बताया है। उनका कहना है कि इन सभी हमलों के पीछे ईरान का हाथ है।

विद्रोही बन रहे निशाना
अमेरिका ने 26 अक्टूबर को समूहों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की थी। उस समय सीरिया में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर और उसके साथियों पर अमेरिकी सेना ने निशाना बनाकर हवाई हमले किए। इसके अलावा एफ-15 और F-16 फाइटर जेट ने भी सीरिया और इराक के बीच सीमा के पास अबू कमाल में एक हथियार और गोला-बारूद के गोदाम पर हमला किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.