Bigg Boss 19 की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने सोफे पर खड़े होकर किया ऐसा डांस, यूजर्स बोले- ये टू मच हो गया

Updated on 13-12-2025 02:01 PM
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले के बाद इस शो की सक्सेस पार्टी रखी गई। शो की ट्रॉफी गौरव खन्ना को भले मिली हो लेकिन इसमें तान्या भट्ट से लेकर फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी जैसे कई सेलेब्स को दर्शकों ने पसंद किया है। 'बिग बॉस' की ट्रॉफी जीतने के बाद एक पार्टी रखी गई जिसमें शो के सभी कंटेस्टेंट को इन्वाट किया और सलमान खान भी इसनमें शामिल हुए। सभी ने साथ में मिलकर जमकर पार्टी की और अब इसी पार्टी से फरहाना का एक वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस' का ये सीजन टीआरपी में नबंर वन रहा। 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद हुई इस सक्सेस पार्टी में सारे कटेस्टेंट दोबारा मिले और सभी साथ मिलकर खूब मस्ती करते हुए नजर आए। 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में सलमान खान भी पहुंचे और उनका स्वैग भी यहां खूब दिखा।

'हंगामा हो गया' गाने पर डांस करती हुईं फरहाना

फिलहाल इस पार्टी के अंदर का एक वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में फरहाना भट्ट सोफे पर खड़े होकर डांस करती नजर आ रही हैं और उनके चारों तरफ भीड़ खड़ी दिख रही है। 'हंगामा हो गया' गाने पर डांस करती हुईं फरहाना अपनी धुन में दिख रही हैं। हालांकि, इस दौरान किसी ने उनका हाथ भी थाम रखा है कि कहीं वो डांस करते हुए गिर न जाएं।

लोगों ने कहा- इस ड्रेस में ये डांस कुछ ज्यादा नहीं ही हो रहा?

अब फरहाना के इस डांस वीडियो पर लोग हैरान नजर आ रहे हैं। एक ने कहा, 'इस ड्रेस में ये डांस कुछ ज्यादा नहीं ही हो रहा? थोड़ा संयम बेहतर होता।' वहीं एक ने कहा- ये बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह दिख रही हैं। एक और ने कहा- जितना विनर का नहीं उससे ज्यादा फरहाना का क्रेज है। एक और ने लिखा- लगता है मानसिक संतुलन इनका हिल गया है।

सबसे अधिक चर्चा में फरहाना का लुक रहा

बता दें कि इस सक्सेस पार्टी में गौरव खन्ना, शहबाज, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, नीलम, कुनिका सदानंद बसीर, नेहल, आवेज समेत सभी कंटेस्टेंट पहुंचे थे। इन सबने पपाराजी के कैमरों के सामने जमकर पोज भी दिए। सबसे अधिक चर्चा में फरहाना का लुक रहा है जिसमें वो ब्लैक स्कर्ट के साथ सिल्वर बैकलेस टॉप में दिख रही हैं।

सक्सेस पार्टी में सारे कटेस्टेंट दोबारा फिर मिले

हाल ही में 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना ने भी एक पार्टी भी होस्ट की थी जिसमें सभी कंटेस्टेंट को उन्होंने बुलाया था। अब 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में सारे कटेस्टेंट दोबारा फिर मिले हैं और खूब मस्ती करते हुए नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.