’नकॉर्ड की बैठक में कलेक्टर रोक्तिमा बोलीं : श्नशा उन्मूलन सर्वाेच्च प्राथमिकता, खानापूर्ति नहीं चलेगी

Updated on 28-05-2026 11:36 AM

कोरिया। कलेक्टर रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित नार्काे कॉर्डिनेशन सेंटर समिति (नकॉर्ड) की बैठक में जिले में नशा उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए विभिन्न विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता जिले को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लगातार अभियान चलाया जाए। स्कूलों और कॉलेजों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए। अवैध रुप से नशे के कारोबार करने वालो की निगरानी करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी करें।

’जंगलों में अवैध खेती पर रहेगी कड़ी नजर’ : 

वन विभाग को अफीम और भांग जैसी मादक फसलों की संभावित अवैध खेती पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। वन मण्डलाधिकारी प्रभाकर खलको ने बताया कि बीटगार्डों को जंगलों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तत्काल सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि अवैध खेती को समय रहते रोका जा सके।

’नशे के कारोबारियों पर चलेगा विशेष अभियान’ : 

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे को विशेष अभियान चलाकर नशे की बिक्री और तस्करी में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया। पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि गांजा, अवैध शराब और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

’बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक’ : 

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को मेडिकल स्टोर्स में बिना डॉक्टर की पर्ची नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को नशा पीड़ितों के उपचार और परामर्श सेवाओं को मजबूत करने के लिए कहा गया। समाज कल्याण विभाग को जिलेभर में नियमित जनजागरूकता अभियान चलाने तथा नगरीय निकायों को स्लम क्षेत्रों के बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।

“समाज की भागीदारी से ही बनेगा नशामुक्त जिला”’ : 

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय के साथ जनजागरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों को परिवार और समाज को नशे के खिलाफ अभियान से जोड़ने की अपील की। कलेक्टर ने समाज प्रमुखो से अपील की है कि समाज मे नशे के नुकसान , दुष्प्रभाव के बारे में जरूर बातचीत करें ताकि युवा पीढी नशे के चंगुल से बच सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.