भोपाल उत्‍तर व‍िधान सभा क्षेत्र से आत‍िफ अकील पहली बार जीते

Updated on 04-12-2023 01:11 PM

भोपाल। भोपाल उत्तर विधान सभा क्षेत्र में पिछले तीन दशक से कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार मामला रोचक है। शुरुआत में भाजपा के आलोक शर्मा ने बढ़त बनाई थी, लेक‍िन आत‍िफ अकील ने दसवें राउंड की समाप्‍त‍ि पर कांग्रेस के आतिफ अकील करीब 19000 मतों से बढ़त बना ली थी। आतिफ अकील 27 हजार 86 मतों से जीते।

छह बार के विधायक आरिफ अकील ने स्वस्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है, कांग्रेस ने उनकी जगह बेटे आतिफ अकील को मैदान में उतारा है। पार्टी के इस फैसले से आरिफ के भाई आमिर अकील और नासिर इस्लाम ने पार्टी का साथ छोड़कर निर्दलीय चुनाव में उतर गए है, मुस्लिम मतदाता बहुल इस सीट पर पार्षद साउद ने भी आप का हाथ थाम लिया है। भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा को उम्मीद है कि तीस साल बाद इस सीट पर परचम पहरा सकती है। आलोक शर्मा भी इस सीट पर 2003 में आरिफ अकील के सामने चुनाव हार चुके है। भाजपा के रमेश शर्मा ने 1993 में यह सीट जीती थी। इसके बाद से आरिफ अकील लगातार जीतते आ रहे है, इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को धूल चटाई है। बीमार होने के बाद भी आरिफ अकील ने सभा को संबोधित कर अपने बेटे के पक्ष में महौल तैयार करने का प्रयास किया है। आमिर के मैदान में उतरने से भी चाचा और भतीजे के बीच मुकाबला रोचक हो गया है।

आलोक शर्मा 600 वोटों से आगे

रविवार को सुबह 08 बजे मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती दो चरण में कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने बढ़त बनाई, लेकिन तीसरे चरण में भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा उनसे आगे निकल गए। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद आलोक शर्मा ने 600 वोटों की बढ़त बना ली है। मतगणना के दूसरे चरण के बाद कांग्रेस के आतिफ अकील भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा से करीब 02 हजार वोट से आगे चल रहे थे।

अब तक इस सीट के विजेता यह रहे है

1977 जनता पार्टी के हमीद कुरैशी

1980 व 1985 में कांग्रेस के रसूल अहमद स‍िद़दीकी

1990 में निर्दलीय आरिफ अकील

1993 में रमेश शर्मा

1998, 2003, 2008, 2013 व 2018 में कांग्रेस के आरिफ अकील


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.