MP से गुजरा अतीक अहमद का काफिला देखने पहुंचे लोग बोले- खत्म कर देना चाहिए; काफिले की वैन से टकराई गाय

Updated on 27-03-2023 06:24 PM

उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद का काफिला मप्र के शिवपुरी जिले गुजरते हुए झांसी (उत्तर प्रदेश) में एंटर हुआ। अतीक अहमद को UP पुलिस गुजरात के अहमदाबाद से UP के प्रयागराज लेकर जा रही है। ऐसे में अतीक को देखने के लिए कई लोग भी दूर - दूर से इस रूट पर पहुंचे, जहां से उसे ले जाया जा रहा था। काफिला देखने पहुंचे लोगों का कहना है था कि ऐसे लोगों को तो देश में रहना ही नहीं चाहिए। धीरू राजपूत ने कहा कि ऐसे बदमाशों को तो खत्म कर देना चाहिए।

अतीक अहमद के काफिले की वैन से टकराई गाय

वहीं शिवपुरी जिले से होकर गुजरे गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला जैसे ही खराई चेकपोस्ट से होकर जा रहा था तब ही वहां एक वैन के सामने एक गाय आ गई और यह गाय वैन से टकरा गई। जिससे गाय घायल हो गई। गनीमत रही कि वैन पलटने से बच गई। उसके बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया और उसके बाद यह काफिला यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।

बता दें, सोमवार सुबह मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए शिवपुरी के रामनगर टोल प्लाजा से गुजरा। यहां सुबह करीब 6.30 बजे अतीक अहमद को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैन से नीचे उतारा गया। इस दौरान अतीक ने मूंछ पर ताव दिया और पहले कुछ भी कहने से मना दिया। लेकिन, जब उससे दोबारा पूछा गया कि जिस तरह की खबरें चल रही है क्या आपको डर लग रहा है तो उसने जवाब देते हुए कहा कि कहे का डर, मुझे कोई डर नहीं लग रहा है। इसके बाद हाथ हिलाते हुए वह बैन की तरफ बढ़ गया। वहीं, अतीक को ले जा रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आप खुद ही देख लीजिए क्या हाल है।

पुलिस के काफिले ने अब तक 15 घंटे यानी रविवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक करीब 850 किमी का सफर तय कर लिया है। UP पुलिस अतीक को रविवार शाम को 6 बजे साबरमती जेल से लेकर निकली थी। अतीक को प्रयागराज के MP-MLA स्पेशल कोर्ट में 28 मार्च को पेश किया जाएगा।

1300 किमी का तय करेगा सफर

ये काफिला शिवपुरी के करैरा और दिनारा कस्बे से सटे हुए फोरलेन से होते हुए यूपी के झांसी पहुंचा। बता दें, यह काफिला गुजरात से होकर राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा। यह काफिला गुजरात से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

मप्र में 130 किमी का तय किया सफर

मध्यप्रदेश की सीमा की बात करें तो राजस्थान के कोटा होते हुए बारां जिले के बाद राजस्थान के आखरी बॉर्डर कस्वा थाने कस्बे को पार करते हुए मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ। मध्यप्रदेश की सीमा में लगभग अतीक अहमद को ले जाने वाला काफिला लगभग एक सौ तीस किलोमीटर का सफर तय किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.