कनाडा में हिंदी फिल्‍म देख रहे लोगों पर हमला, सिनेमाहॉल में जहरीले स्‍प्रे से बिगड़ी लोगों की हालत

Updated on 09-12-2023 01:36 PM
ओटावा: कनाडा के ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के तीन बड़े मूवी हॉल्‍स को खाली कराने की खबरें हैं। पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुसार कनाडा में ग्रेटर टोरंटो में इस हफ्ते की शुरुआत में हिंदी फिल्‍मों का प्रदर्शन हो रहा था जब कुछ नकाबपोश व्‍यक्तियों ने यहां पर अज्ञात पदार्थ का छिड़काव किया। कुछ लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है। यॉर्क पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस तरह की एक घटना मंगलवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर वॉन के एक सिनेमा हॉल में हुई थी। जिन लोगों ने छिड़काव किया, वे कौन थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

मास्‍क पहने थे हमलावर
पुलिस ने कहा है कि मास्क और हुड पहने दो लोगों ने एक थिएटर में अज्ञात, एयरोसोल-आधारित, बीमार करने वाला पदार्थ हवा में छिड़क दिया इसके बाद फिल्‍म देखने आए लोगों की तबियत खराब हो गई और उन्‍हें खांसी आने लगी। पुलिस ने बताया कि इस पदार्थ के संपर्क में आने की वजह से कई लोगों का इलाज किया गया और थिएटर को खाली करना पड़ा। हालांकि किसी के भी गंभीर रूप से बीमार होने या फिरव किसी के गंभीर होने की कोई जानकारी नहीं है। जांचकर्ताओं ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध भाग गए।

एक साथ तीन जगह घटना
पुलिस का कहना है कि पहला संदिग्ध एक अश्वेत व्यक्ति था, जिसकी त्वचा का रंग हल्का था। जबकि दूसरे व्यक्ति को हल्के रंग की त्वचा वाला भूरा बताया गया था। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यॉर्क पुलिस ने बताया है कि इस सप्ताह हुई ऐसी ही घटनाओं के बारे में पील और टोरंटो पुलिस दोनों के साथ संपर्क किया जा रहा है। यॉर्क के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि संयोग से ये सभी घटनाएं एक ही समय शाम को तीन घंटे से भी कम समय के अंदर हुई हैं। इसलिए पुलिस मान रही है कि इन घटनाओं का आपस में कोई संपर्क हो सकता है।

हेट क्राइम के तहत जांच

पील पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि सिनेमाहॉल में किसी तरह के पदार्थ के छिड़काव की रिपोर्ट के बाद अधिकारियों को मंगलवार को ब्रैम्पटन के एक थिएटर में बुलाया गया था। अधिकारियों ने तुरंत बिल्डिंग को खाली करा लिया था। अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। टोरंटो पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को स्कारबोरो टाउन सेंटर के एक थिएटर में किसी के द्वारा बदबूदार बम लगाने की जानकारी उन्‍हें फोन पर मिली थी। इन घटनाओं की जांच हेट क्राइम के तहत की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.