पहलगाम आतंकी हमले के बाद अटारी चेक पोस्ट बंद:पाकिस्तान जाने वाले भारतीयों को अमृतसर से वापस भेजा, पहले दिन कुछ पाकिस्तानी लौटे

Updated on 24-04-2025 12:44 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार के लिए एकमात्र जमीनी रास्ते अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) को तत्काल बंद करने का ऐलान किया है। पहलगाम हमले में 28 पर्यटक मारे गए थे।

भारत इस फैसले से पाकिस्तान को आर्थिक झटका देने की तैयारी में है। वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानी नागरिक गुरुवार (24 अप्रैल) को अटारी चेक पोस्ट से वापस लौटे। भारत सरकार ने उन्हें वापस लौटने के लिए 48 घंटे का समय दे रखा है।

इस बीच कुछ भारतीय परिवार भी अटारी बॉर्डर पर पहुंचे, जिनके पास पाकिस्तान जाने का वीजा था। लेकिन, उन्हें इस पोस्ट से वापस भेज दिया गया है।

यह फैसला बुधवार को कैबिनेट सुरक्षा समिति ने लिया, जिसकी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सार्वजनिक की। विदेश सचिव मिस्री ने कहा था कि जो यात्री पहले ही इस रास्ते से पाकिस्तान जा चुके हैं, उन्हें 1 मई 2025 तक वापसी की इजाजत होगी।

उसके बाद यह रास्ता बंद हो जाएगा। आज से पहले इस चेक पोस्ट पर सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती थीं। जिससे भारत से पाकिस्तान जाने वाले लोग और पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटने के लिए कतारों में खड़े नजर आते थे।

भारत-पाक व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा अटारी अटारी, अमृतसर से मात्र 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और भारत का पहला जमीनी पोर्ट है। यह पाकिस्तान के साथ व्यापार का एकमात्र वैध जमीनी रास्ता भी है। यह चेक पोस्ट 120 एकड़ में फैला हुआ है और सीधे नेशनल हाईवे-1 से जुड़ा है। यह अफगानिस्तान से आने वाले माल के लिए भी एक अहम रास्ता है।

2023-24 में 71 हजार यात्री क्रॉस हुए वर्ष 2023-24 के दौरान अटारी लैंड पोर्ट से 3,886.53 करोड़ का व्यापार दर्ज किया था। जिसमें 6,871 कार्गो मूवमेंट और 71,563 पैसेंजर क्रॉसिंग हुईं थी।

भारत से इस रास्ते से निर्यात होने वाले प्रमुख सामानों में सोयाबीन, चिकन फीड, सब्जियां, लाल मिर्च, प्लास्टिक दाना और प्लास्टिक यार्न शामिल है। वहीं, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत में आने वाले प्रमुख सामानों में सूखे मेवे, छुहारे, जिप्सम, सीमेंट, कांच, सेंधा नमक और विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां शामिल हैं।

छोटे व्यापारियों पर संकट इस चेक पोस्ट से छोटे व्यापारी, कारीगर और लघु उद्योग बुरी तरह प्रभावित होंगे, जो इस मार्ग पर निर्भर रहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंध पहले ही पुलवामा अटैक के बाद से कम होते गए हैं और यह फैसला इस संबंध में एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

अफगान व्यापार पर भी असर अटारी-वाघा रास्ते से अफगानिस्तान से भारत में जो सामान आता है, वह पाकिस्तान के रास्ते होकर आता है। अब जब यह रास्ता बंद हो रहा है, तो वह सामान समय पर नहीं पहुंच पाएगा। इससे सामान लाने-ले जाने में दिक्कतें आएंगी और व्यापार की सामान्य प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
 03 May 2025
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाली स्टूडेंट का शव मिलने के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।कमेटी में चार सदस्य हैं। इंदिरा गांधी नेशनल…
 03 May 2025
गैंगस्टर लॉरेंस की पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया है। उसने कहा "मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में NCP…
 03 May 2025
मणिपुर हिंसा को आज यानी 3 मई को दो साल हो गए हैं। इस दौरान 250 से ज्यादा मौतें हुईं। 50 हजार लोग आज भी विस्थापित हैं। जो 6 हजार…
 03 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर में लगातार बयानबाजी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट होने की बात कही।उन्होंने…
 03 May 2025
गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से…
Advt.