भोपाल में ग्राफिक्स डिजाइनर को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश

Updated on 14-12-2024 01:01 PM

भोपाल में एक ग्राफिक्स डिजाइनर से शुक्रवार सुबह साइबर ठगों ने कॉल कर ठगी की कोशिश की। उसे डराया गया कि आपके नंबर से सेलिब्रिटीज को एक्सटार्शन कॉल जा रहे हैं। आपके मोबाइल नंबर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद कॉल को सीनियर अफसर से कनेक्ट करने का झांसा दिया गया।

चंद सेकेंड बाद मोबाइल स्क्रीन पर वर्दी पहने एक युवक दिखाई दिया। उसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का एसएचओ बताया। क्योंकि ग्राफिक्स डिजाइनर को इस तरह की ठगी की जानकारी पहले ही थी, लिहाजा उसने आरोपियों का कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे कॉल करते रहे। आरोपियों से बातचीत का पीड़ित ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।

वीडियो में उसने ये भी कहा कि कितनी मेहनत लगती है ये पूरा सेटअप लगाने के लिए...। ये सुनकर वर्दी वाले युवक ने कहा मेहनत लगती है...हम आपकी सहायता के लिए बैठे हैं। शनिवार को ग्राफिक्स डिजाइनर क्राइम ब्रांच में शिकायत करने पहुंचा।

ठग बोला- हमारे लोग आप पर नजर रखे हुए हैं 

अनिरुद्ध बापट (35) गुरुनानकपुरा कैपिटल पेट्रोल पंप के पास रहते हैं। वह मुंबई की एक कंपनी के लिए ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करते हैं। फिलहाल वर्क-फ्रॉम होम पर हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर प्लस 97 सीरीज से एक कॉल आया। सीरीज देखकर पहले ही कॉलर पर उन्हें शक हो चुका था। कॉल उठाते ही उन्हें धमकाया गया कि आपके नंबर से सेलिब्रिटीज को धमकाया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस नंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आपको तत्काल गिरफ्तारी देनी होगी। क्राइम ब्रांच के ऑफिस आएं, नहीं तो आपको घर आकर गिरफ्तार किया जाएगा। हमारे लोग आप पर नजर रखे हुए हैं। फरियादी ने बताया कि मैं भोपाल में हूं। तत्काल मुंबई आना संभव नहीं। तब आरोपी ने अपने सीनियर अधिकारी से बात कराने की बात कही।

वर्दी वाला बोला- आपको गिरफ्तारी देनी होगी

पहला कॉल डिस्कनेक्ट होने के बाद आरोपियों ने तत्काल वीडियो कॉल पर अनिरुद्ध से बात की। पुलिस की वर्दी पहने हुए युवक ने बताया कि आपको गिरफ्तारी देनी होगी। कहीं जाना नहीं है, भागने की कोशिश की तो पुलिस तुम्हें कहीं से भी गिरफ्तार कर लेगी।

फरियादी ने उससे मजाक करते हुए कहा कि कितनी मेहनत लगती होगी, पूरा सेटअप करने में...तो आरोपी ने फटकार लगाते हुए कहा- मेहनत लगती है, हम आपकी सहायता के लिए बैठे हैं। पीड़ित ने कॉल डिस्कनेक्ट किया, इसके बाद भी उनके कॉल लगातार आते रहे।

आरोपी बोला- कमी बताओ, इस पर काम करेंगे 

जब आरोपियों को यकीन हो गया कि अनिरुद्ध उनके झांसे में नहीं आने वाले तो उन्हें लगातार कॉल किए गए। वर्दी में खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाला युवक मैसेज में बोला कि बस हमें यह बताओ कि हमारी एक्टिंग में कमी कहां रह गई। हमें कैसे पहचान गए। हमारी कमी बताओ, हम इस पर काम करेंगे।

अनिरुद्ध ने जवाब दिया कि, ताकि इससे तुम अन्य लोगों को ठग सको। तब आरोपी ने जवाब दिया कि वह तो हम करेंगे ही, बस हमारी कमी बता दो। फरियादी ने फिर कॉल कट किया तो आरोपी उन्हें लगातार कॉल करते रहे।

पहले भी आया था कॉल, अवेयर थे इसलिए बचे 

अनिरुद्ध ने बताया कि चार महीने पहले भी उन्हें कॉल आया था। तब झांसा दिया गया कि कस्टम में आपका पार्सल पकड़ा गया है। लेकिन मैं पहले ही समाचार पत्रों और न्यूज चैनल में इस तरह की ठगी की खबरें देख-पढ़कर अवेयर हूं। इसलिए उस समय भी ठगी का शिकार होने से बच गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.