इटारसी में एटीएम लूटने की कोशिश, आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग जागे तो बदमाशों ने पीटा

Updated on 23-01-2025 05:15 PM
इटारसी। अनुविभाग के केसला थाना मुख्यालय पर बीती रात चोरों ने कई घरों और ज्वेलरी शॉप पर सेंधमारी का प्रयास किया। चोर कुछ जगह सफल हो गए, बाद में चोरों ने एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ कर लूट का प्रयास भी किया।इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग की नींद खुल गई, जब वे बाहर आए तो चोरों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। केसला पुलिस अब सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में किसी बाहरी गैंग का हाथ हो सकता है।

जेवर चोरी कर लिए

बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात चोरों ने केसला में एक जगह से डेढ़ लाख के जेवर चोरी किए। एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़ा गया। जानकारी के अनुसार रात 3 बजे से 3:30 बजे के बीच चोरों ने सीताराम पवार के यहां से 3.50 लाख रुपये नगद चोरी किए हैं।

जब घर वाले जागे तो चोर यहां से भाग गए। पवार के यहां सोयाबीन बेचकर रकम मिली थी, जिसे चोरों ने उड़ा दिया। स्वजनों के अनुसार घर में बेटी की शादी को लेकर यह राशि रखी थी, उन्हें ट्रैक्टर की किश्त भी देना थी। पवार अपने दोस्त के साथ जाने की तैयारी में थे, लेकिन दोस्त की तबीयत खराब होने से नहीं जा सके और चोरी हो गई।

लाठियों से कर दी पिटाई

चोरों ने मुख्य मार्ग पर बैंक के एटीएम में लूट का प्रयास भी किया है, तोड़फोड़ के दौरान आवाज आने पर पड़ोसी 75 वर्षीय कन्छेदीलाल राठौर ने बाहर आकर जब जानकारी ली तो गुस्साए चोरों ने लाठियों से उनकी पिटाई कर दी।

राठौर के चिल्लाने पर थाने से देर रात पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। सुबह से पुलिस टीम सभी जगह जाकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी श्रीनाथ झरबडे ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। रात में तीन चोरों ने दो तीन जगह घटना को अंजाम दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.