भोपाल में ऑटो गैंग का खुलासा:सवारी बनकर बैठते और यात्रियों का सामान लेकर भाग जाते थे बदमाश

Updated on 23-05-2025 12:54 PM

भोपाल की कमला नगर पुलिस ने एक ऑटो गैंग का खुलासा किया है। गिरोह में तीन सदस्य हैं और बदमाश ऑटो में सवारी बनकर बैठते थे। मौका देखकर दूसरे यात्रियों का सामान लेकर भाग जाते थे। तीनों के पास से 3 लाख रुपए कीमत का माल बरामद हुआ है। बदमाशों की पहचान नासिर, अब्दुल कलाम और मतीन खान के रूप में हुई। गिरोह का सरगना माजिद फरार है।

टीआई निरुपा पांडे ने बताया नासिर टीला जमालपुरा का सक्रिय बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या, चोरी और मारपीट जैसे 45 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाशों ने 8 से 10 वारदातें कबूल की हैं। तीनों ने खुलासा किया कि वह रात में यात्रियों को शिकार बनाते थे। दो बदमाश ऑटो में सवारी बनकर बैठते। फिर ऐसे यात्रियों की तलाश करते थे जो कम पैसों में दूर जाना चाहते हों। ऐसे यात्रियों को उनके ठिकाने पर छोड़ते और सामान उतारने से पहले भाग निकलते थे।

ऐसे हो सकी ऑटो की पहचान

16 मई को ऑटो गैंग सतना से भोपाल आई दुर्गा द्विवेदी का गहनों से भरा बैग लेकर भाग निकली थी। रात के फुटेज में ऑटो पर एक स्कूल का बैनर चिपका दिखा। ऑटो की तलाश में पुलिस ने 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पता चला ऑटो चालक ऐशबाग में रहता है।

तस्दीक करने पर यह पता गलत निकला। इस बीच वही ऑटो सड़क पर जाता दिखा। पुलिस ने रोककर चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक होने पर उसे थाने लाकर पूछताछ की तो पूरी कहानी खुल गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.