विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता एवं जाँच के कार्यक्रम किए जाएँ : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 20-05-2023 05:56 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विश्व सिकल सेल दिवस पर जनजाति बहुल क्षेत्रों में जागरूकता और जाँच का कार्य अभियान स्तर पर किया जाये। तहसील स्तर पर स्क्रीनिंग का कार्य कार्यक्रम बना कर किया जाना चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को राजभवन में स्वास्थ्य, आयुष एवं जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। जनजाति कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह भी उपस्थित थी।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश हैं कि देश में वर्ष 2047 के बाद सिकल सेल रोग से पीड़ित कोई भी बच्चा जन्म नहीं ले, इस दिशा में तेजगति से कार्य किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में सिकल सेल रोग  उन्मूलन के लिए सक्रियता से कार्य किया जाये। कार्य की सफलता का पैमाना यह है कि स्क्रीनिंग में एक भी सिकल सेल वाहक छूटे नहीं। सभी वाहकों को कार्ड उपलब्ध हो जाए, जिससे वाहक युवक-युवती आपस में विवाह नहीं करें। स्क्रीनिंग की कार्य अवधि ग्रामीणों की सुविधा के अनुसार निर्धारित की जाये। स्क्रीनिंग कार्य की जानकारी का माइक से एनाउंसमेंट कर प्रसार किया जाये। आशा कार्यकर्ताओं को स्क्रीनिंग कार्य का आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। अभियान के दौरान उनकी सेवा और कौशल का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्व सिकल सेल दिवस-19 जून के कार्यक्रमों के संबंध में जन-प्रतिनिधियों को भी सूचित किया जाये। सिकल सेल वाहक और रोगी के अनुभवों को साझा करने के कार्यक्रम किए जाएँ। कार्यक्रमों  में विशिष्ट व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाये। कार्यक्रम स्थल पर आयुष दवाइयों और हर्बल उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ ही आयुष विशेषज्ञों के परामर्श काउन्टर की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

बताया गया कि एम्स भोपाल में संचालित लेब द्वारा नवजात शिशुओं की जन्म के 72 घंटे के अंदर विशेष जाँच की जा रही है। अब तक 1369 सेंपल की जाँच कर 40 सिकल सेल वाहक की पहचान की गयी है। विश्व सिकल सेल दिवस पर सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं परामर्श शिविर होंगे। सिकल सेल मरीजों को ट्रीटमेंट एवं फॉलो अप कार्ड तथा काउंसलिंग कार्ड का वितरण किया जाएगा। सभी जनजाति बहुल जिलों में स्वयं-सेवी संगठनों के माध्यम से सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह होंगे। सिकल सेल रोगियों को औषधियों का वितरण, पेरेटंल डायग्नोसिस और नवजात शिशुओं की जाँच के लिए कार्यशालाएँ भी होगी।

जनजाति प्रकोष्ठ राजभवन के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव जनजाति कार्य श्रीमती पल्लवी जैन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, आयुक्त-सह-सचिव स्वास्थ्य श्री सुदाम खाड़े, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्रीमती प्रियंका दास और स्वास्थ्य, आयुष एवं जनजाति कार्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.