वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन के लिये युवा पीढ़ी में जागरूकता अभियान कारगर : वन मंत्री डॉ. शाह

Updated on 02-10-2023 12:46 PM

राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन के लिये युवा पीढ़ी में जागरूकता के लिये अभियान कारगर होगा। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की विहार वीथिका में राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ प्रतीकात्मक पेंटिंग बनाकर किया गया। वन मंत्री ने डब्ल्यू,डब्ल्यू,एफ इंडिया द्वारा विहार वीथिका में शिकारी पक्षियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। डॉ. शाह ने "भोपाल बर्डस" हेंडबुक का विमोचन भी किया। मो. खालिक एवं डॉ. संगीता राजगीर, के द्वारा "भोपाल बर्डस" हेंडबुक तैयार की गई।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्वच्छता की शपथ गृहण की गई। लगभग 800 प्रतिभागियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। वन विहार में राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।

राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2023 हेतु वन विभाग की विभिन्न शाखाओं जैसे ईको टूरिज्म बोर्ड, सामाजिक वानिकी, जैव विविधता बोर्ड, बांस मिशन के साथ-साथ अन्य संस्थाओं जैसे क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा भी प्रदर्शिनी लगाई गई है। उक्त प्रदर्शिनी के अवलोकन के लिये दिनांक 01 से 07 अक्टूबर 2023 तक विद्यालयीन छात्र/छात्राओं के निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।

02 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम

2 अक्टूबर को प्रातः 6.00 बजे से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 7.00 बजे से 9.00 बजे तक जन जागरूकता के लिये “रन फॉर वाईल्डलाईफ प्रोटेक्शन“ दौड़ का आयोजन किया जायेगा, जो वन विहार के प्रवेश द्वार क्र. 2 से प्रारंभ होकर भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी तिराहा, जनजातीय संग्रहालय, मानव संग्रहालय, बोट क्लब होते हुये वन विहार के प्रवेश द्वार क्र. 1 पर समाप्त होगी। प्रातः 7.00 बजे से कक्षा 6वीं से 12वीं एवं खुले वर्ग हेतु “वन विहार थीम“ पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रातः 9.00 बजे से 11.00 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को ’’वन्यप्राणीं“ विषय पर तथा खुले वर्ग हेतु ’’वन्यप्राणी एवं पारिस्थतिक तंत्र“ विषय पर विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रंगोली प्रतियोगिता होने के कारण दिनांक 02.10.2023 को प्रातः 6.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक वन विहार में गेट क्र. 2 से स्नेक पार्क तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

इस अवसर पर श्री जे.एन. कांसोटिया, अपर मुख्य सचिव, वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रमेश कुमार गुप्ता, डॉ. अभय कुमार पाटिल, प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य वन विकास निगम, श्री पुष्कर सिंह, प्रबंध संचालक, म.प्र.राज्य लघुवनोपज सहकारी संघ मर्यादित, श्री असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, डा. अतुल श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू अभिलेख) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शालाओं के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण, उनके अभिभावक एवं मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.