‘बिग बॉस 17' से आयशा खान हुईं बाहर बोलीं- मुनव्वर के साथ अपना भविष्य नहीं देखती

Updated on 23-01-2024 02:22 PM

आयशा खान ने 'बिग बॉस 17' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर पहुंची थीं। शो के दौरान, उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। आयशा का दावा था कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया और टू टाइमिंग की थी।

शो से बाहर आने के बाद, आयशा ने मुनव्वर के साथ अपना हर रिश्ता खत्म करने की बात कही है। बातों-ही-बातों में उन्होंने मुनव्वर पर ये कहकर तंज कसा- 'गलतियां सुधारी जा सकती है, गुनाह नहीं।' जानिए आयशा ने क्या कहा...

आप किसी भी हाल में फिनाले तक पहुंचना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ…

शुरुआत में मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिरकार मेरे साथ हो क्या रहा है। फिर एक वक्त आया जब एहसास हुआ कि मुझे अब गेम पर फोकस करना है, मैं अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहती थी। मैंने हर टास्क में अपना बेस्ट दिया लेकिन दुर्भाग्य से, चाहकर भी फिनाले तक नहीं पहुंच पाई।

हां, इस बात की खुशी जरूर है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बावजूद करीब एक महीने तक इस शो में टिक पाई।

क्या मुनव्वर फारूकी का असली चेहरा सामने लाने में आप कामयाब हो पाईं?

मैं खुद का स्टैंड लेना चाहती थी और मैंने वहीं किया। शुरुआत से ही मैं इस बात को लेकर साफ थी कि मुझे मुनव्वर से उनकी गलतियों का जस्टिफिकेशन चाहिए था। जब तक मैं उनकी सफाई से संतुष्ट नहीं हो जाती, मैं उनसे सवाल करती रहूंगी। जो चाहा, वो मुझे मिल गया है। मुनव्वर ने कहा कि वो अपनी हरकतों के लिए शर्मिंदा हैं और जिंदगी भर रहेंगे।

वैसे, उनकी कुछ आदतें हैं जिनसे मैं बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हूं (मुस्कुराते हुए) खैर, अब उसके मन में क्या चल रहा है, ये तो वही जाने। मैं अब इस टॉपिक को यहीं खत्म करना चाहती हूं। मैंने सिर्फ सच बोला, किसी का नाम खराब नहीं किया।

क्या मुनव्वर को रिलेशनशिप में एक और मौका देने का ख्याल आया?

घर के अंदर मुनव्वर ने कुछ कंटेस्टेंट्स से मुझे पसंद करने की बात कही थी। मुझे भी उन्होंने कई बार हिंट दिए ये कहकर कि वो शो खत्म होने के बाद चीजें सही करना चाहते हैं। लेकिन, मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से निश्चित हूं कि मैं उन्हें अब अपनी जिंदगी में नहीं चाहती। मैं अपना भविष्य उनके साथ नहीं देख सकती।

एक वक्त था जब हम साथ थे और हमने एक साथ कुछ अच्छे पल बिताए हैं, लेकिन आगे नहीं। मैं अब उस इंसान के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती।

मुनव्वर पर आपने धोखा देने और टू टाइमिंग के आरोप लगाए थे…

वो लेखक हैं, उन्हें अपने शब्दों के साथ खेलना बहुत अच्छे से आता है। हो सकता है कि वो लड़कियों को फसाने का इरादा ना रखें लेकिन वो शब्दों से इमोशंस के साथ खेलते जरूर हैं। वो बहुत स्मार्ट हैं। देखिए, गलतियां सुधारी जा सकती हैं, गुनाह नहीं। जो मुनव्वर ने किया वो गुनाह है। वैसे, उन्हें भी इस बात का एहसास है और अब वो अच्छे इंसान बनने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद करती हूं कि अब वो किसी और लड़की के साथ ऐसा ना करें।

अपने करियर में 'बिग बॉस' को कितना बड़ा पड़ाव मानती हैं?

बहुत ज्यादा। मुझे अभी एक ही साल हुए है इस इंडस्ट्री में कदम रखे। शो में आने से पहले मैंने कुछ साउथ के प्रोजेक्ट और म्यूजिक वीडियोज किए थे, लेकिन हां, अब मैं एक्स्प्लोर करना चाहती हूं। अच्छे ऑफर्स का इंतजार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.