
आमिर खान की बेटी आयरा और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर के ताज अरावली रिसॉर्ट में चल रही है। कपल ने बीती रात पजामा पार्टी एंजॉय की। पार्टी में नुपुर अपने दाेस्तों के साथ लुंगी में पहुंचे। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने लुंगी डांस पर परफॉर्म किया।
जायन ने दाेस्तों के साथ आयरा-नुपुर के लिए गाया गाना
आयरा की कजिन जायन मैरी खान ने भी पजामा पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आयरा और नुपुर के लिए एक रोमांटिक इंग्लिश सॉन्ग गाया। इस गाने पर आयरा ने नुपुर के सामने स्टेज पर डांस भी किया।
आज शाम संगीत सेरेमनी में आमिर देंगे स्पेशल परफॉर्मेंस
वहीं आज शाम 7 बजे से होटल के मेवाड़ लॉन में संगीत सेरेमनी शुरू होगी। इस पार्टी में आमिर खान समेत आयरा-नुपुर के फैमिली मेंबर्स परफॉर्म करेंगे। आमिर अपनी इस स्पेशल परफॉर्मेंस के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं।
व्हाइट थीम में होगी शादी, इंडोनेशिया से मंगवाए फूल
10 जनवरी को शाम 4 बजे से होटल के मयूर बाग में 'वाओ सेरेमनी' यानी शादी की रस्में शुरू होंगी। यह मराठी रीति-रिवाज से आयरा और नुपुर की शादी होगी। 9 और 10 तारीख को होने वाले शादी के इवेंट्स के लिए व्हाइट थीम रखी गई है। पूरे होटल को व्हाइट थीम से सजाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए थाईलैंड और इंडोनेशिया से व्हाइट फूल मंगाए गए हैं।
मेहंदी में आयरा-नुपुर ने जमकर किया डांस
इससे पहले सोमवार को दिन में आयरा की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। सेरेमनी में लोकल कलाकारों ने आयरा को मेहंदी लगाई जिसके बाद आयरा और नुपुर ने स्टेज पर आकर डांस भी किया। वहीं नुपुर अपनी शादी में भी एक्सरसाइज करने के लिए तैयारी करते दिखे। इस दौरान के कई वीडियो और फोटोज खुद आयरा और नुपुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए।
डिनर पार्टी में शामिल हुए थे आमिर
वहीं रविवार रात हुई डिनर पार्टी के कुछ नए वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियोज में आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कपल ने सोशल मीडिया पर 3 जनवरी को मुंबई में हुई रजिस्टर्ड वेडिंग का ऑफिशियल क्लिप भी शेयर किया है।