सिकल सेल एनीमिया रोग के उन्मूलन के लिए आयुष विभाग प्रतिबद्धता से कार्यरत : मंत्री श्री परमार

Updated on 25-03-2025 09:18 PM

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्म दिवस के अवसर पर मंत्रालय में आयुष विभाग अंतर्गत "धार एवं बड़वानी जिले के सिकल सेल एनीमिया ग्रसित रोगियों के लिए" एड ऑन थैरेपी के रूप में आयुर्वेद औषधि वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारम्भ किया।

आयुष मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प, "सिकल सेल एनीमिया मुक्त भारत" को साकार करने करने के लिए गति देने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश से सिकल सेल एनीमिया नामक जटिल रोग को जड़ से मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रदेश के सिकल सेल एनीमिया ग्रसित नागरिकों को इस जटिल रोग से निदान दिलाने के लिए आयुष विभाग प्रतिबद्धता से कार्यरत है। मंत्री श्री परमार ने आशा व्यक्त करते कहा कि प्रदेश को स्वस्थ एवं निरोगी बनाने में यह कार्यक्रम अपनी उपयोगिता सिद्ध करेगा। मंत्री श्री परमार ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से भी लगातार क्रियान्वयन हो रहा है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि "सिकल सेल एनीमिया मुक्त भारत" के संकल्प की सिद्धि की दृष्टि से राज्यपाल श्री पटेल के सतत् निगरानी में प्रदेश में लगातार कार्य हो रहे हैं। सर्वप्रथम दो जिलों धार एवं बड़वानी में, भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसरण करते हुए आयुर्वेद औषधि वितरण आरम्भ किया गया है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में इस रोग का प्रभाव अधिक है, इस जटिल रोग से प्रभावित नागरिकों को निदान दिलाने के कृत संकल्पित प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री श्री परमार ने कहा कि स्वस्थ एवं निरोगी भारत बनाने में, मध्यप्रदेश अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अंकित करेगा।

इस अवसर पर आयुक्त आयुष श्रीमति उमा आर माहेश्वरी एवं अपर सचिव आयुष श्री संजय मिश्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.