PM मोदी की ड्रेस पर आजाद की टिप्पणी से बवाल:जिम्फॉन्ग पहनने पर कहा था- न नर है, न नारी है

Updated on 23-12-2022 06:06 PM

खासी पोशाक जिम्फॉन्ग पर TMC नेता कीर्ति आजाद की एक पोस्ट से बवाल हो गया है। PM मोदी के साथ संस्कृति के अपमान का आरोप लगाते हुए पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पूर्व क्रिकेटर के इस कदम की निंदा की है। हालांकि, अपनी किरकिरी होती देख कीर्ति आजाद ने वह पोस्ट डिलीट कर दी है।

कीर्ति ने अपनी सफाई में सभी CM को टैग करते हुए लिखा- मैंने अटायर का अपमान नहीं किया है। ये मुझे पसंद है, मैं बस ये कहना चाह रहा था कि हमारे प्रधानमंत्री को फैशन स्टेटमेंट बनाना पसंद है। वे इसका कोई मौका नहीं छोड़ते।

पीएम मोदी ने 18 दिसंबर को शिलॉन्ग में एक जनसभा के दौरान पारंपरिक खासी पोशाक 'जिमफॉन्ग' पहनी थी। पूर्व क्रिकेटर और TMC नेता कीर्ति आजाद ने इसी ड्रेस में मोदी की तस्वीर के साथ इसी तरह की पोशाक पहने एक महिला मॉडल की फोटो पोस्ट की और लिखा था- न नर है न ही है ये नारी, केवल है ये फैशन का पुजारी।

पेमा खांडू और हिमंत बिस्वा सरमा को दिया जवाब
कीर्ति आजाद ने पहले पोस्ट डिलीट की। इसके बाद उन्होंने अरुणाचल के CM पेमा खांडू और असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट का जवाब दिया। इन दोनों ने ही लिखा था कि कीर्ति ने मेघालय की संस्कृति का अपमान किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर TMC कीर्ति की बात से इत्तेफाक रखती है तो जनता इसे माफ नहीं करेगी।

TMC ने भी पल्ला झाड़ा
उधर कीर्ति की पार्टी TMC ने भी उनकी पोस्ट से उठे इस विवाद से खुद काे दूर कर लिया। TMC ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया- हम भारत की विविधता को बरकरार रखते हैं और अपने देश की जीवंत संस्कृति का सम्मान करते हैं। हम जातीय परंपराओं का जश्न मनाते हैं और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करते हैं। हम कीर्ति आज़ाद की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उनकी टिप्पणी से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

पार्टियां बदलते रहते हैं कीर्ति आजाद
1983 की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर कीर्ति आजाद पार्टियां बदलने के लिए जाने जाते हैं। कीर्ति दरभंगा से 2014 में तीसरी बार BJP से सांसद चुने गए थे, लेकिन 23 जुलाई 2015 को BJP ने निलंबित कर दिया गया था।

फरवरी 2019 में आजाद ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था, लेकिन अपनी लगातार उपेक्षा से नाराज रहे। 2021 में ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ TMC की सदस्यता ली थी।

तवांग झड़प के बाद पहली बार नॉर्थ-ईस्ट पहुंचे मोदी

तवांग पर चीन से झड़प के बाद नौवें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ ईस्ट के दौरे पर मेघालय और त्रिपुरा पहुंचे। वे रविवार को मेघायल के शिलॉन्ग में नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (NEC) के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में PM मेघालय की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर पहुंचे थे



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.