'बाहुबली द एपिक' की दहाड़, तीन दिनों में बना डाले 3 रिकॉर्ड, प्रभास और राजामौली ने लिखा नया इतिहास

Updated on 03-11-2025 02:18 PM
एसएस राजामौली की 'बाहुबली द एपिक' ने अपने पहले वीकेंड में ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' को मिलाकर बनी इस वन-कट वर्जन री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में ही 3 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रभास, राणा दग्‍गुबाती और अनुष्का शेट्टी की इस महाकाव्य एक्शन फिल्म की वर्ल्‍डवाइड कमाई ने री-रिलीज के मामले में साउथ सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बॉक्‍स ऑफिस पर अभी 'बाहुबली: द एपिक' का बोलबाला है। अपने पहले वीकेंड में बॉक्‍स ऑफिस पर इसने री-रिलीज फिल्‍म होने के बावजूद किसी भी दूसरी फिल्‍म से अध‍िक कमाई की है। आयुष्‍मान खुराना और रश्‍म‍िका मंदाना की 'थामा' ने जहां अपने दूसरे वीकेंड में देश में 11.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया, वहीं ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' ने अपने 5वें वीकेंड में 8.70 करोड़ का टोटल बिजनस किया है। जबकि परेश रावल की नई रिलीज 'द ताज स्‍टोरी' ने 5.11 करोड़ रुपये कमाए हैं।

'बाहुबली द एपिक' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 1

Sacnilk के मुताबिक, 'बाहुबली द एपिक' ने पहले तीन दिनों में देश में 24.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर सबको चौंका दिया है। हालांकि, रविवार को इसकी कमाई में -19% से अध‍िक की गिरावट आई है। री-रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्‍म ने तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्‍नड़ और मलयालम वर्जन मिलाकर 5.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले शनिवार को इसने 7.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जबकि ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 9.65 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इसके अलावा गुरुवार को तेलुगू में पेड प्रीव्‍यूज से 1.15 करोड़ का बिजनस हुआ।

'बाहुबली द एपिक' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

वलर्डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो 'बाहुबली: द एपिक' वहां भी ना सिर्फ धूम मचा रही है, बल्‍क‍ि इसने नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। पहले वीकेंड में इस फिल्‍म ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 40.94 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इसी के साथ इसने थलपति विजय की तमिल फिल्म 'घिल्ली' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो री-रिलीज के बाद सबसे अध‍िक 30 करोड़ रुपये की वर्ल्‍डवाइड कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म थी।

तीन दिनों में 'बाहुबली द एपिक' ने तोड़ डाले ये 3 रिकॉर्ड

  1. एसएस राजामौली की 'बाहुबली द एपिक' दो दिनों में ही 'कलेजा' की 10.78 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू री-रिलीज बन गई है।
  2. 'बाहुबली द एपिक' ने थलपति विजय की तमिल फिल्म 'घिल्ली' (30 करोड़) को पछाड़ दिया है। तीन दिनों में 40.94 करोड़ का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कर, यह अब री-रिलीज के साथ ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे अध‍िक कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म है।
  3. 'बाहुबली द एपिक' ने पहले दिन देश में 9.65 करोड़ रुपये और वर्ल्‍डवाइड 19.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई करते हुए, साउथ की सबसे बड़ी री-रिलीज ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले पवन कल्याण की 'सरदार गब्बर सिंह' ने री-रिलीज के ओपनिंग डे पर पर देश में 5.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी। थलपति विजय की 'घिल्ली' ने पहले दिन वर्ल्‍डवाइड 8 करोड़ रुपये की री-रिलीज ओपनिंग ली थी।

अब 'तुम्‍बाड' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'बाहुबली द एपिक'

देश में इस वक्‍त री-रिलीज होकर सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म सोहम शाह की 'तुम्‍बाड' है, जिसने दूसरी पारी में देश में 52.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे नंबर पर 'सनम तेरी कसम' है, जिसने री-रिलीज पर 42.28 करोड़ रुपये कमाए। 'बाहुबली द एपिक' जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, यह पहले हफ्ते में ही इन दोनों को पीछे छोड़ सकती है। इतना ही नहीं, बहुत संभव है कि राजामौली की यह री-मास्‍टर्ड फिल्‍म देश में 100 करोड़ क्‍लब का करोबार कर री-रिलीज की दुनिया में एक नया इतिहास लिख दे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.