'बाहुबली द एपिक' की चौथे दिन धम्‍म से गिरी कमाई, 'द ताज स्टोरी' ने सोमवार को फिर से चौंकाया

Updated on 04-11-2025 01:39 PM
प्रभास और एसएस राजामौली की जोड़ी को जोरदार झटका लगा है। जी हां, वन कट वर्जन में री-रिलीज हुई 'बाहुबली: द एपिक' ने पहले वीकेंड में जहां रिकॉर्डतोड़ कमाई की, वहीं सोमवार आते ही फिल्‍म की कमाई धम्‍म से गिर गई है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में इस एपिक एक्‍शन फिल्‍म की कमाई में -73.81% की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, शुक्रवार को इसी के साथ रिलीज हुई परेश रावल की नई फिल्‍म 'द ताज स्‍टोरी' ने एक बार फिर चौंकाया है। इस विवादित फिल्‍म ने फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में ओपनिंग डे से भी अध‍िक कमाई की है।

हालांकि, बॉक्‍स ऑफिस पर 'बाहुबली द एपिक' से अभी भी बहुत उम्‍मीदें हैं। अपने पहले वीकेंड में ही धुआंधार 24.35 करोड़ रुपये की कमाई कर यह साउथ सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्‍म बन चुकी है। अब बारी सोहम शाह की 'तुम्‍बाड' के रिकॉर्ड को तोड़ने की है, जिसने री-रिलीज के बाद देश में अब तक की सबसे अध‍िक 52.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर 'सनम तेरी कसम' है, जिसने री-रिलीज पर 42.28 करोड़ रुपये कमाए थे।

'बाहुबली द एपिक' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, ब्‍लॉकबस्‍टर 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' को जोड़कर बनाई की वन कट वर्जन 'बाहुबली द एपिक' ने सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले रविवार को इसने 6.3 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। इस लिहाज से पहले सोमवार को कमाई में -73.81% की गिरावट दर्ज की गई है। इस फिल्‍म ने चार दिनों में अब तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ वर्जन मिलाकर भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 26.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें से सबसे अध‍िक 18.84 करोड़ रुपये की कमाई मूल भाषा तेलुगू में और 4.97 करोड़ की कमाई हिंदी डब वर्जन से हुई है।

'बाहुबली द एपिक' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

प्रभास, राणा दग्‍गुबाती, अनुष्‍का शेट्टी स्‍टारर 'बाहुबली द एप‍िक' ने चार दिनों में वर्ल्‍डवाइड करीब 43.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। उम्‍मीद यही की जा रही है कि यह देश में ना सिर्फ 'तुम्‍बाड' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, बल्‍क‍ि बहुत आश्‍चर्य नहीं होगा अगर देर-सवेर 100 करोड़ क्‍लब में भी शामिल हो जाए। राजामौली की इस फिल्‍म ने री-रिलीज के पहले ही दिन से रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। यह ओपनिंग डे पर साउथ की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्‍म बन चुकी है। इसके अलावा इसने थलपति विजय की 'घ‍िल्‍ली' के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है, जिसने री-रिलीज के बाद सबसे अध‍िक 30 करोड़ रुपये की वर्ल्‍डवाइड कमाई की थी।

'द ताज स्‍टोरी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

बॉक्‍स ऑफिस पर फ‍िलहाल सबसे अध‍िक चौंकाने का काम परेश रावल की 'द ताज स्‍टोरी' कर रही है। तुषार अमरीश गोयल के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर देश में 1.00 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 2.00 करोड़ हो गई। रविवार को तीसरे दिन इसने बढ़त बनाते हुए 2.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया। जबकि जब चौथे दिन सोमवार को पहले दिन से भी अध‍िक 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह 4 दिनों में 'द ताज स्‍टोरी' ने देश में 6.81 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.