बाबा वेंगा ने की थी इंदिरा गांधी के हत्या की भविष्यवाणी, सच हुई, अब 2024 के लिए दी ये चेतावनी

Updated on 28-11-2023 02:46 PM
वॉशिंगटन: साल 2023 खत्म होने वाला है। साल 2023 कुछ मामलों में दुनिया के लिए अच्छा रहा तो कुछ मामलों में खराब। साल 2024 कैसा होगा, इसके लिए तरह-तरह की भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं। कुछ आधुनिक भविष्यवक्ता है, जो नए साल से जुड़ी भविष्यवाणी कर रहे हैं, तो वहीं कुछ पुरानी भविष्यवाणियां है, जिनका जिक्र किया जा रहा है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां भी इनमें से एक हैं। कथित तौर पर बाबा वेंगा ने 9/11 के हमलों और अपनी खुद की मौत की भविष्यवाणी भी की थी। बुल्गारिया की बाबा वेंगा का 84 साल की उम्र में 1996 में निधन हुआ था।

बाबा वेंगा ने कथित तौर पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ी भविष्यवाणी भी की थी। इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को इजाजत दी थी। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद वह अपने ही अंगरक्षकों के निशाने पर आ गईं। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी को उनके ही बॉडीगार्ड्स ने गोली मार दी थी। बाबा वेंगा ने 1969 में कहा था, 'वर्दी उन्हें नष्ट कर देगी। मुझे धुएं और आग में एक नारंगी-पीली पोशाक दिखती है।' जिस दिन इंदिरा गांधी को गोली मारी गई, उस दिन उन्होंने नारंगी रंग की साड़ी पहनी हुई थी।

बचपन में खो दी थी आंख

बाबा वेंगा जब 12 साल की थीं, तब उन्होंने अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो दी। तब से उन्होंने भविष्यवाणी शुरू की। माना जाता है कि उनकी 85 फीसदी भविष्यवाणियां सही साबित हो चुकी हैं। 1989 में उन्होंने बाबा वेंगा ने कहा था कि लोहे कि चिड़िया एक बिल्डिंग से टकराएगी। मासूमों का खून बहेगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को मानने वाले कहते हैं कि जिस स्टील की चिड़िया के बारे में वह कहती हैं वह अल कायदा की ओर से हाईजैक किया गया विमान है।

बाबा वेंगा की 2024 के लिए भविष्यवाणियां

  • बाबा वेंगा की साल 2024 से जुड़ी भविष्यवाणियां डराने वाली हैं। एक भविष्यवाणी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगले साल हत्या की कोशिश हो सकती है।
  • बाबा वेंगा ने यूरोप में बढ़ते आतंकी हमलों की भी चेतावनी दी है और कहा कि एक बड़ा देश अगले साल जैविक हथियार परीक्षण कर सकता है।
  • बाबा वेंगा की तीसरी भविष्यवाणी साल 2024 में एक आर्थिक संकट को लेकर है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगी। कर्ज और भू-राजनीतिक तनाव इसके कारण हो सकते हैं।
  • साल 2024 के लिए उन्होंने भयानक मौसम से जुड़ी घटनाओं को लेकर वॉर्निंग दी है।
  • हालांकि एक अच्छी भविष्यवाणी भी है, जिसके मुताबिक अगले साल कैंसर और अल्जाइमर जैसी लाइलाज बीमारियों का इलाज मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.