टी20 वर्ल्ड कप से पहले नहीं खत्म हो रही बाबर आजम की मुश्किलें

Updated on 01-10-2022 05:11 PM

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दौरान नसीम शाह के बाद अब हैदर अली को वायरल बीमारी के चलते अस्पताल ले जाया गया है। बता दें, नसीम शाह को भी तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां जांच में पता चला कि उन्हें निमोनिया हुआ था। अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले यह तेज गेंदबाज करोना की चपेट में भी आया। ऐसे में अब हैदर अली का अस्पताल पहुंचना पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए चिंता का विषय है।

इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए 6ठें टी20 में 14 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेलने वाले हैदर अली कै ड्रेसिंग रूम में चक्कर आ गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी तबीयत पर अभी तक कोई अन्य अपडेट सामने नहीं आया है।

बात नसीम शाह की करें तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा था कि शाह को निमोनिया का पता चलने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह काफी बेहतर महसूस कर रहा है। बोर्ड से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक शाह टीम होटल में वापस आ गए हैं जहां वह कोविड-19 से जुड़ी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

नसीम शाह इंग्लैंड के खिलाफ 6ठें और 7वें टी20 से बाहर हो गए हैं, मगर खराब तबीयत के चलते हैदर अली भी बाहर होते हैं तो यह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका होगा।

पाकिस्तान की टीम सोमवार को न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगी जहां उसे त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेना है। इस श्रृंखला में तीसरी टीम बांग्लादेश है। पीसीबी ने यह साफ नहीं किया कि नसीम न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मैच की टी20 सीरीज का 6ठां मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबानों को 8 विकेट से धूल चटाकर इंग्लिश टीम ने सीरीज में 3-3 की बराबरी कर ली है। कप्तान बाबर आजम (59 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 रन) के नाबाद अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को मेहमान टीम ने फिलिप साल्ट की तूफानी पारी के दम पर मात्र 14.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने यह मैच 33 गेंदें शेष रहते जीत लिया। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला इसी मैदान पर 2 अक्टूबर को खेला जाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.