बेबिका धुर्वे ने ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में खुद को सेफ और दिल्ली में बताया अनसेफ, हो रही किरकिरी
Updated on
06-03-2026 03:27 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वहां पर वह अपने वीडियोज पोस्ट करती हैं। लेटेस्ट क्लिप जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उसमें उन्होंने ईरान-इजराइल के युद्ध के बीच दुबई की हालत बताई है। साथ ही दिल्ली की सुरक्षा पर तंज कसा है। जिसके बाद उनकी भद पिट रही है। हर कोई आलोचना कर रहा है।
बेबिका धुर्वे एक्ट्रेस के साथ-साथ डॉक्टर भी हैं। वह दुबई में नौकरी करती हैं। वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कह रही हैं, 'दुबई में रात के 9 बजे मेरे सिर के ऊपर से मिसाइल जा रही हैं, फिर भी मैं इतनी सेफ हूं। वहीं, अगर मैं दिल्ली में होती तो रात के 9 बजे मैं घर से बाहर नहीं निकल पाती।'
बेबिका धुर्वे की आलोचना
बेबिका के इस क्लिप पर एक यूजर ने लिखा, 'विदेश में अपने ही देश का अपमान करना शर्मनाक है। अगर आपको दिल्ली से ज्यादा मिसाइलों के साये में सुरक्षित महसूस होता है, तो भारत वापस आने की जहमत न उठाएं।' एक ने लिखा, 'आना मत इंडिया वापस। नमक हराम। देश पर बोझ होते हैं ऐसे लोग।' एक ने लिखा, 'उम्मीद करती हूं कि ये मैडम अपनी सेफ जगह पर ही रहें। इंडिया कभी न आएं।' एक ने लिखा, 'अगर सेफ नहीं थी तो द 50 झक मारने के लिए कर रही थी।'
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे सेलेब्स
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हवाई हमला किया था, जिसके बाद अब इन देशों के बीच युद्ध हो रहा है। इस दौरान दुबई और UAE में कई भारतीय फंसे हैं, जिनको सुरक्षित इंडिया लाया जा रहा है। भारतीय कलाकार मदद का हाथ भी बढ़ा रहे हैं। सोनल चौहान और ईशा गुप्ता ने पीएम मोदी से मदद मांगी थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित भारत लाया गया था। फिलहाल लारा दत्ता अपनी बेटी के साथ विदेश में हैं और इंडिया आने की फ्लाइट्स देख रही हैं।
कौन हैं बेबिका धुर्वे?
बेबिक धुर्वे एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डेटिंस्ट हैं। वह 'बिग बॉस OTT 2' और The 50 में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने जीटीवी के शो 'भाग्य लक्ष्मी' में काम किया था। इसमें वह देविका ओबेरॉय के रोल में नजर आई थीं। इनके पिता का नाम जनार्दन धुर्वे है। वह फेमस एस्ट्रोलॉजर हैं। कई बार सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं और कंटेस्टेंट्स का भविष्य बता चुके हैं।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…