बाबू को लोकायुक्त टीम ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Updated on 20-09-2022 05:03 PM
  सरकारी कार्यालयों में रिश्वत लेकर काम करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना शाखा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ बाबू को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आवेदक संदीप यादव पिता लखन यादव से यह राशि समयमान वेतनमान लगाए के लिए मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त से की थी।

सोमवार को जब आवेदक कटनी के सिविल सर्जन कार्यालय रिश्वत की राशि लेकर पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम आरोपित कर्मचारी राहुल मिश्रा पिता शिवदास मिश्रा 40 वर्ष को रिश्वत लेते पकड लिया। जानकारी के अनुसार आवेदक संदीप यादव सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बडावारा में लैबटेिक्शन के पद पर पदस्थ है। जिसका समयमान वेतनमान लगना था, लेकिन पिछले आठ माह से यह नहीं लगाया जा रहा था। आवेदक ने बाबू से कई बार इस संदर्भ में निवेदन किया लेकिन बाबू द्वारा आवेदक से 8 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए कहा गया। जिसके बाद आवेदक संदीप यादव ने 11 सितंबर को लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में बाबू द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। साथ में आवेदक द्वारा रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग भी कराई गई थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर कार्रवाई करने निर्देश दिए। जिस पर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को दबिश दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई…
 14 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
 14 March 2026
भोपाल, लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त (वित्त) गुणवंत सेवतकर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया…
 14 March 2026
भोपाल, भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल है। यहां फैकल्टी के 54 पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल दो नियमित शिक्षक ही कार्यरत हैं। सरकारी कॉलेजों से 12 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के वादों और जमीन पर हकीकत एक क्लिक पर मिल जाएगी। नगर निगम विकास अनुमति की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है।…
 14 March 2026
भोपाल, कोर्ट से भरण-पोषण के आदेश के बाद भी महिलाओं को राशि नहीं मिलने की समस्या से निपटने के लिए मप्र का मॉडल पूरे देश में लागू हो सकता है। राष्ट्रीय…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में गोमांस तस्करी के मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने शुक्रवार को अपराध की गंभीरता…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में शनिवार तड़के हुए गैंगवार में गोलियां चलीं। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर शादाब गेट और उसके गिरोह के 8 से 10 साथियों ने…
Advt.