'बाहुबली 3' कन्फर्म! फिल्ममेकर ने दिया है दिलचस्प अपडेट, प्रभास के फैन्स अभी से करने लगे हैं बल्ले-बल्ले

Updated on 18-10-2024 12:21 PM
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी 'बाहुबली ' साल 2015 में और 'बाहुबली 2' साल 2017 में रिलीज हुई और इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा की दुनिया में क्रांति ला दी। बताया जाता है कि इसी फिल्म से ब्लॉकबस्टर पैन-इंडिया फिल्मों की जड़ें मजबूत हुईं और फिर 'पुष्पा', 'आरआरआर', 'केजीएफ', 'कंतारा' जैसी कई फिल्मों ने खूब रंग दिखाया। अब 'बाहुबली' के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है।

इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है। 'माहिष्मती किंगडम' फ्रेंचाइज़ी के फिल्ममेकर के.ई. ज्ञानवेल राजा ने ये कन्फर्म किया है कि इसकी तीसरी फिल्म 'बाहुबली 3' बनाई जाएगी।

के.ई. ज्ञानवेल राजा ने कहा- आइडिया पर हो रही बात


देसीमार्टिनी की रिपोर्ट के मुताबिक, के.ई. ज्ञानवेल राजा ने कहा कि इस वक्त फिल्म को लेकर प्लान किया जा रहा है। टीम ने हाल ही में इसे लेकर आइडिया पर चर्चा की है। चूंकि उन्होंने दो साल के भीतर बैक टु बैक लगातार फिल्में रिलीज की हैं, इसलिए अब वे एक गैप के बाद तीसरी सीरीज की प्लानिंग कर रहे हैं।

मेकर इसके लिए पूरा वक्त लेना चाहते हैं ताकि दर्शक कनेक्ट कर सकें


उन्होंने आगे बताया कि फिल्म मेकर इसके लिए पूरा वक्त लेना चाहते हैं ताकि दर्शक इस सीक्वल देखने से पहले किरदारों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल दो और फिल्मों के बाद रिलीज़ किया जाएगा और इसी तरह, 'सालार 1' और 'सालार 2' के बीच एक गैप होगा। उन्होंने ये भी बताया कि ये स्ट्रैटिजी वैसी ही है जैसी सूर्या की 'सिंघम' सीरीज़ जैसी फ्रैंचाइज़ी में देखी गई है।

प्रभास ने किया था इशारा- 'बाहुबली' की कहानी अब खत्म हो गई


पहले इस फिल्म के तीसरे पार्ट की संभावना पर शक था। साल 2017 में, स्क्रिप्ट राइटर विजयेंद्र प्रसाद और लीड एक्टर प्रभास ने इशारा दिया था कि 'बाहुबली' की कहानी अब खत्म हो गई है। वहीं तीसरे पार्ट की बजाय फ्रैंचाइज़ी को कॉमिक और टीवी सीरीज़ के जरिए जारी रखने की प्लानिंग थी। हालांकि, ज्ञानवेल राजा के इस हालिया अनाउंसमेंट ने प्रभास को माहिष्मती साम्राज्य में प्रतिष्ठित किरदार में फिर से देखने के लिए फैन्स की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

'इंडियाना जोन्स' के जंगल एडवेंचर थ्रिलर फिल्म होगी


इस बीच, एसएस राजामौली अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सुपरस्टार महेश बाबू के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का टाइटल है 'SSMB29' । हालांकि फिल्म की कहानी क्या होगा, इसका पता नहीं चला है लेकिन कहा जा रहा है कि अमेरिकी सुपरहिट फिल्म सीरीज, 'इंडियाना जोन्स' के जंगल एडवेंचर थ्रिलर फिल्म होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.