भोपाल के स्नूकर क्लब पर बेकरी संचालक पर जानलेवा हमला

Updated on 18-12-2025 04:49 PM

भोपाल के लालघाटी इलाके में डेविड स्नूकर क्लब पर गेम खेल रहे हैं बेकरी संचालक पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। वह हाथ में पंच पहने था। आरोपी ने फरियादी पर एकाएक करीब सात वार किए। लहूलुहान युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी और फरियादी के बड़े भाई के बीच 10 दिन पहले विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया। घटना बुधवार रात की है जिसका सीसीटीवी फुटेज, अब सामने आया है।

टीआई केजी शुक्ला के मुताबिक फरियादी फरीद खान कोतवाली इलाके में रहते हैं और वहीं बेकरी का संचालन करते हैं। डेविड पुल पर गेम खेलते समय, फरीद पर हाथ में पंच पहन कर अचानक हमला किया। जिससे उसे छोटे आई हैं, उसकी सूचना पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की जा सकी है।

आरोपी ने कहा था भाई से बदतमीजी की तो जिंदा नहीं रहोगे

फरियादी फरीद खान के मुताबिक आरोपी अमन के बड़े भाई जिब्रान भी डेविड पुल पर बैठता है। उम्र में उससे काफी बड़ा है लेकिन आए दिन गेम खेलने के दौरान गाली गलौज से बात करता था। अपने छोटे-मोटे खर्च उठाने का दबाव बनाता था। जब मैं उसकी हरकतों का विरोध करना शुरू किया तो आरोपी ने करीब 10 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी। तब डेबिट के पुल पर ही हम दोनों के बीच बहस हुई, हालांकि लोगों ने समझा बूझकर बहस को शांत कर दिया।इसी दौरान जिब्रान ने मेरी हत्या करने की धमकी दी थी। अमन ने भी हमला करने के बाद मुझे धमकी दी कि आइंदा बड़े भाई से बदतमीजी की तो जान से मार दूंगा और फरार हो गया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.