बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान

Updated on 15-09-2022 05:53 PM
  ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम (Bangladesh) की घोषणा हो गई है. टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की कप्तानी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) करेंगे. हाल ही में एशिया कप में बांग्लादेश की टीम का परफॉर्मेंस खराब रहा था, जिसके कारण टीम को पहले ही राउंड से बाहर होना पड़ा था.

बांग्लादेश की इस टीम में धाकड़ बल्लेबाज महमुदुल्लाह रियाद को जगह नहीं मिली है, टीम में उनका नाम नहीं होना, बांग्लादेशी फैन्स को चौंका रहा है. टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शुमार और पूर्व टी20 कप्तान महमूदुल्लाह रियाद का चयन नहीं होने से सोशल मीडिया पर उनके फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ लिट्टन दास की वापसी हुई है.

दरअसल, एशिया कप में उन्होंने ग्रुप चरण में बांग्लादेश के लिए एशिया कप में 25 और 27 का स्कोर बनाया था. खराब फॉर्म के कारण ही उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए 121 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 2121 रन बनाए हैं. महमुदुल्लाह के खाते में 6 टी20 इंटरनेशनल हॉफ सेंचुरी भी दर्ज है.

टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को खेलेगी. वहीं, 27 अक्टूबर को बांग्लादेश की टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीकी टीम के साथ होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल (कप्तान), लिटन दास, यासिर अली, अफिफ, नूरुल हसन, सब्बीर, नजमुल हुसैन शान्तो, मोसादेक, मेहदी हसन, सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर, हसन महमूद, तस्कीन, एबादोट, नसुम अहमद


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.