बांग्लादेश: दीपू को उसके साथियों ने दिया धोखा, मारने वाली भीड़ में हो गए शामिल

Updated on 23-12-2025 12:58 PM
ढाका: बांग्लादेश में हिंदू फैक्ट्री वर्कर दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 27 वर्षीय दीपू को इस्लामिक कट्टरपंथियों की भीड़ ने ईशनिंदा के कथित आरोपों के बाद 16 दिसम्बर को पीट-पीटकर मार डाला था। दीपू की मौत में फैक्ट्री मैनेजमेंट का भी अहम रोल सामने आया है। फैक्ट्री प्रबंधन के अगर समय पर एक कॉल पुलिस को कर दी होती तो शायद दीपू की जान बच सकती थी। लेकिन फैक्ट्री के सुपरवाइजरों ने पुलिस को बुलाने और उसे बचाने के बजाय उससे इस्तीफा लिया और बाहर निकालकर जेहादियों की भीड़ के हवाले कर दिया, जिसने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

साथ काम करने वाले भी मारने में शामिल

दीपू की हत्या में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि उसे मारने वाली भीड़ में वो लोग भी शामिल थे जो उसके साथ फैक्ट्री में काम करते थे। बांग्लादेश के रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री सुपरवाइजरों ने दीपू पर इस्तीफा देने का दबाव डाला और फिर उसे खून की प्यासी भीड़ के हवाले कर दिया। भीड़ ने दीपू को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को ढाका-मैमनसिंह हाईवे पर लटका दिया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा दी। इस दौरान कट्टरपंथी शव को घेरकर नारे लगाते रहे।

ईशनिंदा का नहीं मिला कोई सबूत

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, RAB के अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो कि दीपू ने पैगंबर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों से पूछा गया उन्होंने यही बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा। बाद में एक वीडियो सामने आया था जिसमें भीड़ दीपू को फैक्ट्री से निकालकर ले जा रही है।

अचानक नहीं हुई दीपू की हत्या

घटना के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की समीक्षा के बाद फैक्ट्री अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि दीपू की हत्या अचानक गुस्से का नतीजा नहीं थी। इसमें साफ प्लानिंग के संकेत थे। यह कई घंटों तक चली घटना थी, जिसमें जबरन इस्तीफा , पुलिस को देरी से सूचना देना और इस्लामिक भीड़ के हवाले करना शामिल है। यह दिखाता है कि यह अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि सोच-समझकर किया गया काम था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.