भारत के राफेल से टकराने वाले 20 चीनी J-10CE व‍िमान को खरीदने की तैयारी में बांग्लादेश, पाकिस्तान की राह पर चलेंगे यूनुस!

Updated on 07-10-2025 01:15 PM
ढाका: पाकिस्तान के नक्शे-कदम पर चलते हुआ बांग्लादेश चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश का प्लान साल 2027 तक चीन से 20 J-10CE फाइटर जेट खरीदने की है। ये सौदा करीब 2.20 अरब डॉलर का हो सकता है। इसमें विमानों की खरीद के साथ-साथ ट्रेनिंग, मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी खर्च शामिल होंगे। बांग्लादेश सरकार के सरकारी दस्तावेजों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अनुबंध 2026–27 के दौरान साइन हो सकता है और भुगतान की प्रक्रिया 2035–36 तक 10 वर्षों में पूरी की जाएगी। यह सौदा या चीन की सरकार से सीधी खरीद या गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) व्यवस्था के तहत पूरा किया जाएगा।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्येक विमान का बेस प्राइस करीब 6 करोड़ डॉलर बताई जा रही है, जबकि पूरे बेड़े की कीमत लगभग 1.2 अरब डॉलर होगी। इसके अलावा ट्रेनिंग, इसके अलग अलग कंपोनेंट्स, माल ढुलाई, इंश्योरेंस, टैक्स और अन्य लागतों को जोड़ने पर कुल रकम 2.2 अरब डॉलर तक पहुंचती है। मार्च में मोहम्मद यूनुस के कार्यालय से जारी एक सरकारी बयान में कहा गया था कि मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने चीन दौरे के दौरान इन विमानों की खरीद पर चर्चा की थी और चीन ने उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी
चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदेगा बांग्लादेश!
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अप्रैल में बांग्लादेश सरकार ने इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी समिति गठित की थी, जिसमें रक्षा, वित्त, कानून और आर्थिक संबंध विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं। आपको बता दें कि J-10CE, चीन के J-10C का निर्यात संस्करण है, जो पहले से ही चीनी वायु सेना के साथ सर्विस में है। पाकिस्तान दावा करता है कि मई महीने में संघर्ष के दौरान उसने भारतीय राफेल के खिलाफ इसी फाइटर जेट का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान इस फाइटर जेट से चीनी PL-15 मिसाइल दागने का दावा करता है
रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेशी सरकार ने जिस टीम का गठन किया है, वो अब कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों की समीक्षा करेगी और तय करेगी कि विमान चीन सरकार से सीधे खरीदे जाएं या किसी नामित एजेंसी के माध्यम से। बांग्लादेश शांति एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एएनएम मुनिरुज्जमां ने कहा कि वायु सेना लंबे समय से नए लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रही थी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मामला अभी मूल्यांकन के चरण में है। लेकिन इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद यूनुस को ये सलाह भी दी थी "आज दुनिया में एक नए तरह का भू-राजनीतिक विभाजन पैदा हो गया है, इसलिए किसी भी देश से विमान खरीदने से पहले भू-राजनीतिक प्रभाव का विश्लेषण किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि "खासकर उस वक्त, जब संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच तनाव है। इसे ध्यान में रखना होगा, लेकिन हमें लड़ाकू विमानों की जरूरत है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।
बांग्लादेश वायुसेना के पास कितनी शक्ति?
आपको बता दें कि बांग्लादेश वायुसेना के लिए यह सौदा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में उसके पास विमानों की संख्या काफी कम हो गई है। warpowerbangladesh.com के मुताबिक, बांग्लादेश वायु सेना 212 विमानों का संचालन करती है, जिनमें 44 लड़ाकू विमान शामिल हैं, जिनमें से 36 चीन निर्मित F-7 हैं। इसके अलावा उसके पास सिर्फ 8 रूसी MiG-29B फाइटर ही आधुनिक तकनीक से लैस हैं। ऐसे में J-10CE फाइटर जेट खरीदकर बांग्लादेश, अपनी वायुसेना की ताकत को बढ़ाना चाहता है। चीन दावा करता है कि J-10CE में एडवांस AESA रडार और मल्टीरोल क्षमता है। बाकी अलग अलग तरह के मालवाहक और ट्रेनर विमान हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.