बांग्लादेश ने सबसे बड़े दुश्मन के लिए बिछाया रेड कार्पेट, 13 साल बाद ढाका में होंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, भारत के लिए खतरा

Updated on 22-08-2025 12:30 PM
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को मुखिया मोहम्मद यूनुस ने विदेश नीति में 180 डिग्री का टर्न लेते हुए देश के दरवाजे पाकिस्तान के लिए खोल दिए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार 23 अगस्त को ढाका के दौरे पर पहुंच रहे हैं, जो वर्षों में बांग्लादेश में पाकिस्तान के सर्वोच्च स्तर के मेहमान हैं। इस यात्रा का उद्येश्य 1971 के मुक्ति संग्राम की कड़वी यादों के बाद से दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों को सुधारना है। इसके पहले शनिवार को पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री जाम कमाल खान प्रतिनिधिमंडल के साथ ढाका पहुंचे।

बांग्लादेश की कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टियां जहां पाकिस्तान के साथ रिश्ते को इस्लाम के नाम पर बढ़ाने के लिए जोर देती हैं, वहीं देश में अभी भी वो लोग मौजूद हैं जिनके जेहन में 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना के अत्याचार की यादें जिंदा हैं। 79 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सैयद अबू नासिर बख्तियार अहमद उन्हीं लोगों में हैं। वे ढाका और इस्लामाबाद के बीच सुधरते रिश्तों को सतर्कता के साथ देखते हैं।

बांग्लादेश में आज भी 1971 की टीस

अहदम ने समाचार एजेंसी एएफपी से 1971 के युद्ध के बारे में बात करते हुए कहा, वो असीम क्रूरता थी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना। इस मुक्ति संग्राम में लाखों लोग मारे गए और पाकिस्तान सेना पर व्यापक अत्याचार का आरोप लगाया, जिनमें महिलाओं की अस्मत लूटना जैसा घिनौना कृत्य भी शामिल है।
अहमद ने एएफपी को बताया कि 'मुझे जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलते देखना अच्छा लगता, जिन्होंने मेरे 6 दोस्तों की हत्या की।' उन्होंने कहा, 'मुझे उन लोगों के साथ संबंध सामान्य करने में कोई आपत्ति नहीं है, जिन्होंने युद्ध का विरोध किया था। या जो सीधे तौर पर किए गए गए अत्याचारों में शामिल नहीं थे।'
1971 की टीस आज भी बांग्लादेश के लोगों के मन में बनी हुई है। यही वजह है कि दोनों मुस्लिम बहुल देशों के बीच संपर्क लंबे समय तक बहुत हद तक सीमित था। पाकिस्तान के बजाय बांग्लादेश ने भारत से दोस्ती को चुना, जिसने उसकी आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही नहीं, भारत की भौगोलिक स्थित बांग्लादेश के चारों तरफ एक घेरा बनाती है।

भारत की होगी इस यात्रा पर नजर

विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की बढ़ती नजदीकी पर भारत कड़ी नजर रखेगा। अमेरिकी विश्लेषक माइकल कुगेलमैन ने कहा, बांग्लादेश अपने पड़ोस में भारत का सबसे करीबी साझेदार रहा है और अब वह भारत के सबसे बड़े दुश्मन के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है। आखिरी बार किसी पाकिस्तानी मंत्री ने 2012 में ढाका का दौरा किया था।

न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ अजीम खालिद ने एएफपी को बताया, यह एक नए रणनीतिक समीकरण का उदय है- जो भारतीय प्रभाव को कम करता है। इसके साथ ही यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक सहयोगी धुरी को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि अगर यह विकास जारी रहा, तो इसमें दक्षिण एशिया की भू-राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था को नया रूप देने की क्षमता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.