भोपाल में किन्नर बनकर रह रहा था बांग्लादेशी अब्दुल कलाम:नेहा नाम से बनवाया परिचय-पत्र

Updated on 18-07-2025 11:50 AM

भोपाल पुलिस ने शहर के बुधवारा क्षेत्र से बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को हिरासत में लिया है। वह पहचान बदलकर कई सालों से यहां रह रहा था। लोग उसे नेहा नाम से जानते हैं। इसी नाम से उसने अपना पहचान पत्र भी बनवा रखा है। उसके फर्जी पहचान पत्र को भी कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस ने अब्दुल कलाम को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में पकड़ा। अभी वह तलैया थाना पुलिस की हिरासत में है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि वह कब से भोपाल में है? क्या वह यहां किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त रहा है? क्या उसके खिलाफ भोपाल में रहते कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है?

इसके साथ ही उसकी कॉल रिकॉर्डिंग और मोबाइल चैटिंग की भी जांच की जा रही है।

खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां भी अब्दुल कलाम के संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने इस मामले को गोपनीय रखने का फैसला लिया है। अब्दुल को भोपाल के तलैया थाने में रखा गया है। जहां, उसे निगरानी में रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

महिला जवान राउंड द क्लॉक उसकी निगरानी कर रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने उनका नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है। दावा किया जा रहा है कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

सभी जरूरी दस्तावेज बना रखे थे किन्नर भारत में फर्जी दस्तावेज बनवाने के बाद बांग्लादेश घूमने भी जा चुका है। अवैध दस्तावेजों के आधार पर उसने पासपोर्ट सहित भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के तमाम दस्तावेज तैयार कर लिए थे। हालांकि पिछले दिनों अवैध प्रवासियों के खिलाफ चली मुहिम के तहत नेहा किन्नर को चिह्नित कर उससे पूछताछ की गई। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दस्तावेज बनवाने के लिए उसका किसने सहयोग किया। इसके बाद दस्तावेज तैयार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.