शेख हसीना को बांग्लादेशी कोर्ट ने 21 साल की कैद की सुनाई सजा, फांसी की सजा के बाद दूसरा फैसला, जड़ से खत्म कर देंगे यूनुस?

Updated on 27-11-2025 01:28 PM
ढाका: बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 21 सालों की कैद की सजा सुनाई है। इसी महीने शेख हसीना को बांग्लादेश इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने फांसी की सजा भी सुनाई थी। यानि एक महीने में शेख हसीना के खिलाफ दूसरा बड़ा फैसला आया है। जिससे साबित हो गया है कि मोहम्मद यूनुस, जो बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार हैं, वो शेख हसीना की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। इसीलिए उनके खिलाफ एक के बाद एक फैसले सुनाए जा रहे हैं। शेख हसीना, पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए सत्ता विरोधी आंदोलन के बाद देश से भाग गई थीं और उसके बाद से वो भारत में रह रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी उन्नयन कार्त्रिपक्खा (RAJUK) के पुर्बांचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में प्लॉट के बंटवारे से जुड़े तीन अलग-अलग भ्रष्टाचार के मामलों में से हर एक केस में उन्हें सात-सात साल की सजा सुनाई गई और कुल सजा 21 साल की गई है। यानि तीनों मामलों में अलग अलग सजा भुगतनी होगी। ढाका के स्पेशल जज कोर्ट-5 के जज मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने आज गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे यह फैसला सुनाया। प्रॉसिक्यूशन और डिफेंस दोनों की दलीलें 23 नवंबर को खत्म हो गईं थीं, जिसके बाद कोर्ट ने फैसले की तारीख तय की। आज उसी हिसाब से फैसला सुनाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.