'बार्बी' ने 17 दिनों में रचा इतिहास, कमाई 1 बिलियन डॉलर पार, बने 5 नए रिकॉर्ड

Updated on 07-08-2023 03:16 PM
डायरेक्‍टर ग्रेटा गेरविग की फिल्‍म 'बार्बी' ने इतिहास रचने का काम किया है। इस फैंटेसी पिंक वर्ल्‍ड वाली फिल्‍म ने बीते 17 दिनों में न सिर्फ दर्शकों के दिल और दिमाग में गुलाबी रंग भर दिया है, बल्‍क‍ि बॉक्‍स ऑफिस पर वर्ल्‍डवाइड 1 बिलियन डॉलर यानी 8,300 करोड़ रुपये से अध‍िक का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। मार्गोट रॉबी और रेयान गॉसलिंग स्‍टारर यह फिल्‍म इसी के साथ साल 2023 की दूसरी बड़ी फिल्‍म बन गई है, जिसने 1 बिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार किया है। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म 21 जुलाई को क्रिस्‍टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' के साथ रिलीज हुई थी। तभी से 'बार्बी vs ओपेनहाइमर' को लेकर बाजार गर्म रहा है। यकीनन इस रेस में 'बार्बी' ने बाजी मार ली है।

Barbie Box Office Day 17: हालांकि, दिलचस्‍प है कि भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की कहानी वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के ठीक उलट है। भारत में 'बार्बी' के मुकाबले 'ओपेनहाइमर' का कलेक्‍शन ज्‍यादा बेहतर है। 'बार्बी' ने 17 दिनों में भारत में 42.22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि 'ओपेनहाइमर' ने 113.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। अपने तीसरे वीकेंड में रविवार को 'बार्बी' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर जहां 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 'ओपेनहाइमर' ने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

'बार्बी' ने बनाए हैं ये 5 नए रिकॉर्ड

'बार्बी' ने अपने 17 दिनों के अब तक के सफर में कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। यह एक तरफ जहां Greta Gerwig के डायरेक्‍शन में बनी सबसे बड़ी फिल्‍म साबित हुई है, वहीं किसी महिला डायरेक्‍टर की यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म भी बन गई है। साल 2023 में 17 दिनों में सबसे ज्‍यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी 'बार्बी' के नाम है। इसके अलावा यह सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली नॉन-सीक्‍वल फिल्‍म भी है। साथ ही यह किसी ख‍िलौने पर आधारित दुनिया की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म भी है।

'सुपर मारियो' के बाद 2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्‍म

'बार्बी' फिल्‍म के लीड एक्‍टर्स Margot Robbie और Ryan Gosling के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्‍म है। साल 2023 में 'The Super Mario Bros' के बाद हॉलीवुड की दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म है। मार्गोट रॉबी और रेयान गोसलिंग के अलावा फिल्म में सिमू लियू, विल फेरेल, एम्मा मैकी, अमेरिका फेरेरा, एनकुटी गतवा भी प्रमुख रोल में हैं। टॉम एकरले, रॉबी ब्रेनर, डेविड हेमैन, लॉरेंस मार्क और एमी पास्कल के साथ रॉबी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.