बस्तर बना सकता है मतदान का रिकार्ड, ये है वजह

Updated on 30-10-2023 12:44 PM

रायपुर । सात नवंबर को प्रदेश में पहले चरण के मतदान की अगुवाई बस्तर करेगा। बस्तर संभाग की 12 व दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान होगा। पहले चरण में मतदान प्रतिशत छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

उम्मीद जताई जा रही है कि तमाम चुनौतियों के बाद भी इस बार बस्तर में लोकतंत्र का नया सूरज देखने को मिलेगा। इस बार मतदान का रिकार्ड बनेगा। बस्तर क्षेत्र के सामान्य व संवेदनशील बूथों पर मतदान कराने के लिए इस बार बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, वहीं आदिवासियों को पहले की तरह 15 से 20 किमी. पैदल चलने की आवश्यकता नहीं होगी।

बस्तर संभाग में इस वर्ष बूथों की संख्या बढ़ाई गई है, जिसके मद्देनजर आस-पास के चार-पांच गांवों को मिलाकर एक बूथ बनाया जाएगा। बस्तर क्षेत्र में मतदान को लेकर राजनीतिक पार्टियों की भी नजर जमी हुई है। बीते वर्षों के रिकार्ड पर गौर करें तो बस्तर क्षेत्र में साल-दर-साल मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

एक लाख से अधिक जवान
सुरक्षा व्यवस्था पर गौर करें तो बस्तर क्षेत्र में बेहतर मतदान के लिए एक लाख से अधिक सुरक्षा जवान मोर्चे पर तैनात होंगे। इसमें केंद्रीय व राज्य पुलिस के अलावा अन्य फोर्स शामिल हैं। नक्सली मोर्चे पर पहली बार महिला कमांडों भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही डीआरजी, दंतेश्वरी फाइटर्स, दुर्गा फाइटर्स सहित जिला बल के जवान मोर्चा संभालेंगे।

35 मतदान केंद्र महिला कमांडो के जिम्मे
बस्तर क्षेत्र में 35 मतदान केंद्र महिला कमांडो के जिम्मे होंगे। खास बात यह है कि एक बूथ ट्रांसजेंडर पुलिस की निगरानी में रहेगा। बस्तर संभाग में कुल 9.9 लाख पुुरुषों की तुलना में 10.4 लाख महिला मतदाता है।

बस्तर संभाग में इस तरह बढ़ा आंकड़ा
वर्ष-  मतदान- प्रतिशत
1998-  49.50- प्रतिशत
2003- 65.66- प्रतिशत
2008- 68.90- प्रतिशत
2013- 72.50- प्रतिशत
2018- 75.00- प्रतिशत

वर्ष 2018 में प्रमुख विधानसभा क्षेत्र में मतदान
विधानसभा क्षेत्र मतदान
कांकेर 75.35 प्रतिशत
केशकाल 77.76 प्रतिशत
कोंडागांव 80.56 प्रतिशत
नारायणपुर 71.14 प्रतिशत
बस्तर 80.06 प्रतिशत
जगदलपुर 77.89 प्रतिशत
चित्रकोट 74.74 प्रतिशत
दंतेवाड़ा 55.54 प्रतिशत
बीजापुर 45.98 प्रतिशत
चित्रकोट 54.59 प्रतिशत



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.